Shocking Video: यह कोई आम बात नहीं कि एक जंगली जानवर सड़कों पर निकल आए। यह चिंताजनक बात तो है ही और इंसानों के लिए भारी खतरा भी पैदा करता है। ऐसा ही एक वीडियो पाकिस्तान के कराची से सामने आया है, जहां एक शेरनी घूमती हुई नजर आ रही है। वीडियो में एक शेरनी को कराची की एक आवासीय सोसायटी में घूमते और लोगों पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यहां तक कि पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने भी शहर की सड़कों पर घूम रहे और लोगों पर हमला करने वाले शेरनी के बच्चे का एक वीडियो शेयर करते हुए चिंता जताई।
अकरम ने वीडियो को इस कैप्शन के साथ साझा किया, ‘कराची की सड़कों पर लोगों पर हमला करने वाले शेर के बारे में कोई कैसे बात नहीं कर रहा है?’
वीडियो में शेरनी को एक आवासीय सोसायटी के अंदर घूमते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शेरनी दूसरी तरफ से आ रहे एक आदमी पर हमला कर देती है। गनीमत रही कि आदमी खुद को बड़ी बिल्ली से बचाने में कामयाब हो जाता है। फिर शेरनी आगे थोड़ी आगे राइड साइड में चली गई जिस पर बैरिकेडिंग की गई थी।
पालतू थी शेरनी
स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह पालतू शेरनी थी और चिकित्सा उपचार के लिए लोडर वाहन में ले जाते समय वह अपने पिंजरे से बाहर निकल गई थी। इंटरनेट पर साझा किए जाने के बाद से इस क्लिप को 538k से अधिक बार देखा जा चुका है और 4,730 से अधिक लाइक्स मिले हैं।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
7 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
10 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
14 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines