Mahoba News : दो राज्यों की पुलिस के बीच सीमा विवाद के कारण एक शख्स का शव चार घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। अंत में जब परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर सड़क को जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू किया तब जाकर पुलिस हरकत में आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्या है पूरा मामला?
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस के बीच अधिकार क्षेत्र के विवाद के कारण एक 27 साल के शख्स का शव चार घंटे से अधिक वक्त तक सड़क पर पड़ा रहा। राहुल अहिरवार दिल्ली जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और मध्य प्रदेश के हरपालपुर थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची मध्य प्रदेश पुलिस यह कहकर वहां से चलती बनी कि यह मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के महोबकंठ थाने के अंतर्गत आता है।
इसके बाद लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस के थाने को घटना की सूचना दी तो यूपी पुलिस ने भी मामले को यह कहते हुए टाल दिया कि यह मध्य प्रदेश पुलिस का काम है। दोनों प्रदेश की पुलिस का जवाब सुनने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। शव सड़क पर ही पड़ा रहा और लोग प्रदर्शन में लगे रहे।
दुर्घटना के करीब चार घंटे बाद मध्य प्रदेश पुलिस हरकत में आई। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने सड़क खाली की और यातायात बहाल हुआ। पीड़ित परिवार ने बताया कि राहुल की हाल ही में शादी हुई थी और वह मजदूरी करने के लिए दिल्ली जा रहा था। एक रिश्तेदार ने बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब 7 बजे हुई। शव को आखिरकार रात करीब 11 बजे सड़क से हटाया गया।
यह भी पढ़ें : मेरठ के OYO होटल अनमैरिड कपल्स को क्यों नहीं देंगे एंट्री? अधिकारियों ने बताई ये वजह
वहीं यूपी ने बताया कि रात्रि में एक्सीडेन्ट की सूचना पर थाना महोबकंठ पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करने हेतु प्रयास किया लेकिन ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि हाइवे म0प्र0 राज्य के छतरपुर जनपद के थाना हरपालपुर में आता है। उनसे निवेदन किया गया कि महोबकंठ पुलिस द्वारा कार्यवाही करने दें तो सभी के द्वारा इन्कार किया गया। इस पर छतरपुर जनपद के अधिकारियों से सम्पर्क किया गया जिसके पश्चात उनके द्वारा विधिक कार्यवाही सम्पादित कर दी गयी।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
20 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines