नई दिल्ली: पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक ने अपनी पत्नी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरों को खारिज कर दिया है। ईद पर एक स्थानीय टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके बिजी शेड्यूल की वजह से उनके लिए एक साथ समय बिताना मुश्किल हो गया है, लेकिन उनके अलग होने और मतभेदों की खबरें बेबुनियाद हैं।
शादियां उतार-चढ़ाव से गुजरती हैं
हालांकि मलिक ने स्वीकार किया कि सभी शादियां उतार-चढ़ाव से गुजरती हैं। गौरतलब है कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच पिछले छह महीनों से तनावपूर्ण संबंधों और तलाक की अफवाहों की खबरें आ रही हैं, क्योंकि उन्होंने काफी समय से सोशल मीडिया पर एक साथ कोई तस्वीर या वीडियो शेयर नहीं किया है।
और पढ़िए – MI vs GT: मुंबई के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने उतरेगी गुजरात की टीम, देखें पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड
ईद पर साथ होता तो बहुत अच्छा होता
शोएब ने कहा कि मैं अपनी पत्नी और बेटे के साथ ईद पर साथ होता तो बहुत अच्छा होता, लेकिन उनके आईपीएल शोज के कमिटमेंट्स हैं। इस वजह से हम लोग साथ में नहीं हैं। मलिक ने कहा कि वह अपनी पत्नी और बेटे को मिस करते हैं। उन्होंने कहा- हमें साथ में रहना का समय नहीं मिल रहा। जब सानिया और इजहान उमराह करने गए तो मेरे यहां कुछ वर्क कमिटमेंट्स थे। जब मैं ब्रेक लेकर इजहान के साथ समय बिताने के लिए दुबई गया, तो वह आईपीएल में थीं।
और पढ़िए – WTC 2023 Final: टीम इंडिया का ऐलान, IPL में भौकाल मचाने वाले इस खिलाड़ी को मिली जगह
बेटे को बैडमिंटन खेलना पसंद
शोएब ने कहा- हर किसी को यह समझने की जरूरत है कि हम अलग-अलग देशों से संबंधित हैं और हमारी अपनी प्रतिबद्धताएं हैं। न तो मैंने कोई बयान जारी किया और न ही उन्होंने। अपने बच्चे के बारे में उन्होंने कहा- जब मैं पूछता हूं तो वह कहता है कि मैं क्रिकेटर बनना चाहता हूं और मां पूछती है तो कहता है टेनिस, लेकिन खुद बैडमिंटन खेलने का शौक है। उससे रोज दो बार उससे वीडियो कॉल पर बात होती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines