Shivraj Singh Chouhan Tractor Driving Video: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो उन्होंने खुद अपने X अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा कि अपने मध्यप्रदेश की माटी सोना उगलती है…धरती मां धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। पसीने की कुछ बूंदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, क्योंकि हाल ही में वे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त हुए हैं। इसके बाद वे फिलहाल अपनी निजी जिंदगी में फुरसत के पल बिता रहे हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर प्रोफाइल भी बदला
दूसरी ओर, शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने अपना ट्विटर प्रोफाइल भी बदला लिया है। उन्होंने अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अपडेट करते हुए खुद को ‘मध्य प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री’ बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने अकाउंट पर पोस्ट लिखकर मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि प्रतिभाशाली मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मोहन यादव मध्य प्रदेश को प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। जनकल्याणकारी काम करते हुए नए कीर्तिमान रचेंगे। नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines