Rashmika Mandanna Deepfake Video Case Accused: आज के जमाने में जहां डिजिटल की मदद से लोग अपना काम आसान बना रहे हैं, वहीं कई लोग इसका गलत इस्तेमाल करके अपना मतलब पूरा कर रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इन सब में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा हाथ है। आज कल हर किसी जिंदगी सोशल मीडिया पर शुरू और उसी पर खत्म हो जाती है। कई बार सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स को बढ़ाने के लिए लोग ऐसे काम करते हैं, जिसके लिए बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता है। इसका ताजा उदाहरण नेशनल क्रश कही जाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना Deepfake वीडियो मामला है, जिसके मुख्य आरोपी को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है।
फॉलोअर्स बढ़ाने का लालच
आरोपी की पहचान 24 साल के डिजिटल मार्केटिंग के स्टूडेंट नवीन के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रश्मिका मंदाना के फैन क्लब पेज को चलाता है, जिसके फॉलोअर्स 90 हज़ार हैं। आरोपी ने बताया कि उसने इस पेज पर फॉलोअर्स की संख्या को और बढ़ाना चाहा। पेज पर फॉलोअर्स को बढ़ाने के लिए उसने एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो को अपलोड कर दिया। आरोपी ने बताया कि वीडियो अपलोड करने के बाद एकदम से फैन पेज पर 2 हफ्ते के अंदर 108,000 फॉलोअर्स हो गए।
यह भी पढ़ें: कौन है वो शख्स जिसने रश्मिका मंदाना का बनाया था डीपफेक वीडियो? पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने किया गिरफ्तार
जब वीडियो वायरल होने लगा, जिसके बाद खुद एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने मामला दर्ज कर मामले की शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने 500 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला और पूरे देश के सोशल मीडिया होल्डर्स से पूछताछ की। Deepfake वीडियो की साइबर लैब में जांच कराई गई। जांच में ये पता चला की ओरिजनल वीडियो ब्रिटिश इंडियन लड़की ने 9 अक्टूबर 23 को अपलोड हुआ था, जिसकी वीडियो को रश्मिका के साथ बदला गया था। आखिरदार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर यूनिट IFSO ने आंध्र प्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines