RamMandirPranPratishta : राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कुछ ही घंटों में होने वाली है। इसको लेकर जबरदस्त तैयारी चल रही है। पूरे देश में इसको लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। तमाम कलाकार भी इस मौके पर गाना लिख रहे हैं, गा रहे हैं। इसी बीच एक भजन खूब वायरल हो रहा है, मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे, राम आएंगे। क्या आपने इस भजन को स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज में सुना?
AI के इस जमाने में भूत और भविष्य की स्थितियों को देख पा रहे हैं। अब AI ने एक राम भजन को स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज में प्रस्तुत किया है। यह राम भजन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लता मंगेशकर की आवाज में इस भजन को सुनकर लोग इसे अद्भुत बता रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि सच कहूं इससे अच्छा और कोई नहीं है, असली वाला तो मैं कभी सुनता ही नहीं था पर इसे पूरा सुना। एक ने लिखा कि इस भजन को गाने वाले प्रेम भूषण जी की आवाज में यह गाना सबसे अच्छा लगता है।
एक ने लिखा कि सच कहूं तो इस गाने में लता मंगेशकर की आवाज भले मिलती जुलती हो लेकिन उनकी भावना की कमी महसूस हो रही है। वह गाने में जान डाल देती थीं। एक ने लिखा कि अच्छा प्रयास है लेकिन दीदी की आवाज में मौजूद वो जादू नहीं है इसमें। एक ने लिखा कि ये इतना प्यारा है कि इसे घंटों सुनता ही रहूं।
यह भी पढ़ें : कुत्तों की इस हरकत से परेशान हुआ शहर, सभी डॉगी का होगा DNA टेस्ट; क्या है वजह
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक Youtube वीडियो शेयर कर कहा था कि जैसा कि देश बड़े उत्साह के साथ 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है, जिन लोगों की कमी खलेगी उनमें से एक हमारी प्यारी लता दीदी हैं। यहां उनके द्वारा गाया गया एक श्लोक है। उनके परिवार ने मुझे बताया कि यह आखिरी श्लोक था जिसे उन्होंने रिकॉर्ड किया था।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines