हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

रणवीर अल्लाहबादिया विवाद के बीच क्यों शेयर किया जा रहा राजू श्रीवास्तव का वीडियो? ये है कारण

Raju Shrivastav Viral Video : रणवीर अल्लाहबादिया एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं और इसी बीच सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्तव का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Raju Shrivastav Viral Video : रणवीर अल्लाहबादिया जमकर ट्रोल हो रहे हैं। उन पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। अल्लाहबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, समय रैना और ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ केm आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। इन सबके बीच उन्होंने माफी भी मांगी है लेकिन मां-बाप के लिए जिस तरह की बात उन्होंने कही है, उससे लोग काफी आक्रोशित हैं। अब सोशल मीडिया पर देश के मशहूर कॉमेडियन रहे राजू श्रीवास्तव का एक पुराना वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।

एक तरफ जहां अश्लील और भद्दी कॉमेडी का दौर चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ एक समय था, जब कई कॉमेडियन साफ सुथरी बातों से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते थे। राजू श्रीवास्तव ऐसे ही कॉमेडियन में से एक थे। उनका वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि इसी को कहते हैं हास्य। अपशब्दों, अश्लीलता और किसी के प्रति अनादर का प्रयोग किए बिना कॉमेडी। अफसोस की बात है कि आधुनिक समय के “कॉमेडियन” इसे नहीं समझते हैं। वास्तव में वे इसे समझ ही नहीं सकते हैं।

इस पोस्ट को रणवीर अल्लाहबादिया के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल वायरल वीडियो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर कुछ ऐसी बातें कर दीं, जिसे लोग अब हद मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

वायरल वीडियो पर आ रहे कमेंट्स

एक ने लिखा कि आज कल साफ सुथरी कॉमेडी करने वाला कोई है नहीं, सब अश्लीलता परोस रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि राजू भाई एक महान व्यक्ति थे। उन्हें कई बार लाइव देखने का अवसर मिला। आज के नए हास्य कलाकार जो पेश कर रहे हैं वह चौंकाने वाला है। इस वायरस को फैलने से रोकना होगा। एक अन्य ने लिखा कि राजू श्रीवास्तव बनने के लिए जिंदगी खपानी पड़ती है। आज कल लोगों को जल्दी फेमस होना है तो यही सब करते हैं।

यह भी पढ़ें : बिहार में पति का नवविवाहिता से अजीब बदला, बार-बार बाइक का चालान…दुल्हन हैरान

राजू श्रीवास्तव भारत के मशहूर कॉमेडियन थे। साल 2022 में उनका निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव वह मुख्यत:आम आदमी और रोजमर्रा की छोटी छोटी घटनाओं पर व्यंग सुनाने के लिए जाने जाते थे। आज जब कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही है तो वहीं राजू श्रीवास्तव को लेकर याद कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें