Rajasthan News (लोकेश व्यास) : लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर छोटी जगहों से लेकर बड़े शहरों में खूब चर्चाएं हो रही थीं। कई जगहों पर लोगों ने तरह- तरह की शर्तें लगाई थीं, कुछ जगहों पर तो बकायदा स्टैम्प पेपर पर शर्त लगी थीं। ऐसी ही शर्त राजस्थान के रहने वाले एक लड़के ने लगाई थी। शर्त हारने के बाद यहां दोस्ती की एक अच्छी मिसाल देखने को मिली।
हारा शर्त तो मुंडवाया सिर
चुनावों में जाति को खूब मुद्दा बनाया जाता है और जातिवाद के चलते तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है लेकिन राजस्थान के दो दोस्तों ने ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। मामला राजस्थान के बाड़मेर लोकसभा का है। राजपूत कम्युनिटी और जाट कम्युनिटी से जुड़े दो दोस्तों ने अपना सर मुंडवा लिया।
लोकसभा चुनाव को लेकर राजपूत कम्युनिटी से जुड़े नकत सिंह नाम के लड़के ने कहा कि अगर रविन्द्र सिंह भाटी हार गए तो वह अपना सर मुंडवा लेगा। रविंद्र सिंह भाटी चुनाव हार गए। इसके बाद नकत सिंह ने अपने बालों को कटा लिया लेकिन इसके बाद निर्मल चौधरी नाम के जाट समुदाय के लड़के ने भी अपने बाल निकलवा दिया।
नकट सिंह नाम के लड़के ने इंस्टाग्राम पर लाइव के दौरान दोस्त निर्मल चौधरी से कहा था कि अगर रविंद्र सिंह भाटी चुनाव हार गए तो वह बाल निकलवा देगा। बाल निकलवाते हुए नकत सिंह ने कहा कि वह अपनी जुबान पर कायम है और रविंद्र सिंह के लिए गला कटाने को तैयार हैं ये तो सिर्फ बाल हैं।
यह भी पढ़ें : क्या डिप्टी PM बनेंगे नीतीश कुमार? जान लें कितना पावरफुल होता है ये पद; देश को अब तक कितने मिले उप-प्रधानमंत्री
वहीं नकत सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद निर्मल चौधरी भी आगे आए, उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि मैं भी अपनी दोस्ती के लिए अपने बाल निकलवा रहा हूं। जाट और राजपूत के झगड़े लोग खूब देखते हैं लेकिन अब दोस्ती भी देखो। दोस्ती के लिए बाल क्या जान भी दें देंगे।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
8 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
15 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
17 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines