World Highest Railway Bridge Video : दुनिया का सबसे बड़ा रेल ब्रिज जम्मू कश्मीर में मौजूद है। इस ब्रिज का नाम चिनाब रेलवे पुल है। इस ब्रिज पर हाल ही में ट्रायल हुआ है और जल्द ही ये ट्रेनों की आवाजाही के लिए तैयार हो जाएगा। अब इस ब्रिज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुरू किया है।
रेल मंत्री ने चिनाब ब्रिज का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पर लिखा है कि “हेलीकॉप्टर शॉट – चिनाब पुल।” इस वीडियो में चिनाब पुल की भव्यता देखते बन रही है। पहाड़ी के बीच से बहती चिनाब नदी और दोनों किनारे पहाड़ियों पर बना विशाल चिनाब पुल दिखाई दे रहा है।
वीडियो देख हैरान हैं सभी
खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब तीन लाख लोग देख चुके हैं और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि भारतीय रेल एफिल टॉवर से भी ऊंचे पुल पर चल रही है, यह सब आपके प्रेरणादायक नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है। एक ने लिखा कि ये भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। एक अन्य ने लिखा कि दुनिया का सबसे बड़ा ब्रिज भारत में बनाने के लिए सरकार का धन्यवाद।
एक ने लिखा कि चिनाब पुल ऊपर से देखने पर बहुत ही शानदार लगता है, सचमुच यह भारत का गौरव है। एक ने लिखा कि इस ब्रिज पर एक डॉक्युमेंट्री बननी चाहिए, जिससे यह पता चल सके कि इस ब्रिज को कितनी कठिनाई और चुनौती के बाद तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें : किन लोगों को और क्यों मिलती है ये अलग नंबर प्लेट? ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब
बता दें कि दुनिया का सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब रेलवे ब्रिज स्टील और आर्च ब्रिज है. ये ब्रिज जम्मू और कश्मीर के जम्मू डिवीजन के रियासी जिले में बक्कल और कौरी को जोड़ता है। यह एक सिंगल-ट्रैक रेलवे लाइन है। यह पुल चिनाब नदी पर 1,178 फीट की ऊंचाई पर बना है, ये दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल और दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च ब्रिज है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
15 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
17 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
18 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
19 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines