Raebareli Police : उत्तर प्रदेश पुलिस भी कमाल है। एक से बढ़कर एक कारनामे करती है। अब रायबरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद पुलिस वालों ने भाई-बहन को प्रेमी-प्रेमिका बताकर पिटाई की और फिर कानून को ताक पर रखकर सारी हदें पार कर दी। मामला वायरल हुआ तो प्रशासन हरकत में आया और सफाई दी है।
मामला रायबरेली के सलोन क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि भाई बहन कहीं जा रहे थे। इसी बीच सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद सिपाही ने भाई-बहन की पिटाई की। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों के बीच बहस हो रही है और एक शख्स लड़के की गर्दन को पकड़कर खड़ा है।
भाई-बहन को प्रेमी- प्रेमिका किया परेशान
वहीं पास में खड़ी बहन लगातार भाई को छोड़ने की गुहार लगा रही है। इसी बीच एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी पर वहां पहुंचता है लेकिन उसने भी दोनों को छुड़ाने की कोशिश नहीं की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हद तो तब हो गई जब पुलिसकर्मी ने भाई बहन को प्रेमी-प्रेमिका बताकर उन पर कार्रवाई की धमकी दी। आरोप तो यह भी कि इन पुलिसकर्मियों ने करीब 24 घंटे तक लड़के को अवैध हिरासत में रखा हुआ था।
देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग आक्रोश व्यक्त करने लगे। लोगों ने सवाल पूछा कि भाई-बहन को प्रेमी-प्रेमिका बताकर अभद्रता क्यों की जा रही है? अगर वह प्रेमी-प्रेमिका भी होते तो पुलिसवालों को क्या दिक्कत है भाई? एक अन्य ने लिखा कि इस पुलिसकर्मी के इतना हौंसला कहां से आया, इसकी इतनी हिम्मत कि भाई बहन को प्रेमी और प्रेमिका कहें!
यह भी पढ़ें : हेलमेट, फ्रिज को हिंदी में क्या कहते हैं? 99% लोग नहीं जानते होंगे जवाब
वहीं जब वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ और लोगों ने नाराजगी जताई तो पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच के लिए सालोन के प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines