Hanuman statue in US : अमेरिका के ह्यूस्टन में हनुमान प्रतिमा के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि चर्च से जुड़े कम से कम 25 लोग मंदिर में घुसे और धर्म परिवर्तन करने लगे। हनुमान प्रतिमा का विरोध करने लगे। मंदिर से जुड़े लोगों को पहले लगा कि ये लोग मंदिर और हनुमान प्रतिमा देखने आये हैं लेकिन हंगामा देख पुलिस बुलाई गई।
चर्च से जुड़े ग्रेग गर्वेस फेसबुक पर वायरल हो रहे वीडियो में भगवान हनुमान को अपशब्द कहते सुने जा सकते हैं। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान उनके समर्थक हनुमान मूर्ति के पास एकत्रित होकर प्रार्थना और धर्मांतरण कर रहे थे। इसके बाद मंदिर की तरफ से पुलिस बुलाने की धमकी दी गई , तब ये लोग वहां से निकले।
हनुमान की प्रतिमा पर बवाल
ह्यूस्टन से लगभग 35 किलोमीटर दूर शुगर लैंड स्थित श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा लगाई गई है। WION के अनुसार, इसी का विरोध करने के लिए स्थानीय चर्च के 25 सदस्यों वहां पहुंच गए। मंदिर के संयुक्त सचिव डॉ. रंगनाथ कंडाला ने बताया, “शुरू में लगा कि ये लोग मूर्ति देखने आये हैं क्योंकि उन्होंने इंटरनेट या किसी और माध्यम से इसके बारे में पढ़ा था। इसलिए, किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।”
(सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है।)
मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि कुछ देर बाद ही उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर में आने वाले लोगों के पास जाकर कहा कि यीशू ही एकमात्र भगवान है। इतना ही नहीं, कुछ ने तो यह भी कहा, “सभी झूठे देवता जलकर राख हो जाएं।”
यह भी पढ़ें :भारत के इस गांव में मर्दों से प्रेग्नेंट होने आती हैं विदेशी महिलाएं, वजह बेहद अजीब
लगभग 67 करोड़ की लागत से ये भगवान हनुमान की मूर्ति बनी है। इस मूर्ति को “स्टैच्यू ऑफ यूनियन” कहा जाता है। ये मूर्ति अमेरिका में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी और पेगासस एंड ड्रैगन मूर्ति के बाद तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति है। इतना ही नहीं, ये भगवान हनुमान की ऐसी मूर्ति है जो भारत के बाहर सबसे ऊंची है। जब इस मूर्ति का अनावरण किया गया था तब मूर्ति के गले में लगभग 72 फुट लंबी एक बड़ी माला भी डाली गई थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines