Pastor Cut Private Part: एक पादरी द्वारा अपना ही प्राइवेट पार्ट काट लेने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पादरी के कमरे में जब लोग पहुंचे तो वहां का नजारा देख रोंगटे खड़े हो गए। खून से लथपथ पादरी बेहोश हालत में जमीन पर पड़े थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां वह करीब 10 दिन तक कोमा में रहे। आगे पढ़िए आखिर पादरी ने ऐसा क्यों किया?
मामला चेक गणराज्य का है, जहां पादरी ने चाकू से अपना लिंग काट लिया। एक बैठक में जब पादरी नहीं पहुंचे तो लोगों को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। इसके बाद जब स्थानीय लोग उनके घर पहुंचे, दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए लोगों ने जब अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गए। पादरी बेहोश हालत में पड़े थे, कमरे में खून फैला हुआ था और उनका लिंग कटा हुआ था।
पादरी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि दस दिन तक पादरी कोमा में रहे। डॉक्टरों ने कहा कि जब तक वह होश में नहीं आते तब तक कुछ भी बता पाना संभव नहीं है कि आखिर हुआ क्या था। जानकारी के अनुसार, पादरी TBE (Tick-Borne Encephalitis) से पीड़ित थे, जिसे टीबीई भी कहा जाता है, इसके कारण मस्तिष्क में सूजन होती है।
पादरी के साथ ऐसा क्या हुआ?
इस बीमारी से पीड़ित इंसान के व्यक्तित्व और मानसिक स्थित पर असर पड़ता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीमारी के कारण उनकी मानसिक स्थिति खराब हुई होगी और उन्होंने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया होगा। चेक गणराज्य में TBE के सबसे अधिक मरीज मिलते हैं, जहां हर साल 500 से 1000 मामले सामने आते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि TBE बीमारी की सबसे बड़ी वजह ‘किलनी’ नाम का एक कीड़ा होता है। इस कीड़े (किलनी) की संख्या बढ़ने से इससे होने वाली बीमारी बढ़ती जा रही है , अमेरिका में भी इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। चेक गणराज्य में पादरी के साथ हुई इस घटना के बाद अब TBE बीमारी पर भी चर्चा शुरू हो गई है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines