Prayagraj Kumbh Women Bathing Videos :उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन गया। इसमें करोड़ों लोग शामिल हुए हैं लेकिन अब सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो को बेचा भी जा रहा है। डार्क वेब में वीडियो को सेल किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस एक्शन में है लेकिन आखिर ये डार्क वेब क्या होता है?
कुछ सोशल मीडिया एवं अन्य प्लेटफॉर्म पर कुंभ में महिलाओं के स्नान और कपड़े बदलने के वीडियो अपलोड किए जाने, बेचे जाने के मामले सामने आए। पुलिस को इसकी जानकारी मिली। ये श्रद्धालुओं की गोपनीयता और गरिमा का स्पष्ट उल्लंघन है। कोतवाली कुंभ मेला पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज किए गए और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 17 फरवरी को महिला तीर्थयात्रियों के अनुचित वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने META से मांगी जानकारी
पुलिस ने बताया कि इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर मेटा से जानकारी मांगी है, जानकारी मिलने के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी। 19 फरवरी को दर्ज एक अन्य मामले में टेलीग्राम चैनल पर इसी तरह के वीडियो बेचने का आरोप पाया गया। पुलिस ने कहा कि इस चैनल के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इतना ही नहीं, डार्क वेब पर वीडियो बेचने की जानकारी भी चर्चाओं में है।
आखिर क्या होता है डार्क वेब?
डार्क वेब, इंटरनेट का वह हिस्सा है जिसका इस्तेमाल लोग अपनी पहचान और जानकारी छिपाने के लिए करते हैं। डार्क वेब का इस्तेमाल चुराई गई निजी जानकारी, वीडियो, फोटो, डॉक्यूमेंट आदि को बेचने के लिए किया जा सकता है। डार्क वेब को ऐक्सेस करने के लिए Google Search या Chrome/Safari जैसे ब्राउजर इस्तेमाल नहीं किए जाते। इसे ऐक्सेस करने के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना होगा।
यह भी पढ़ें : Yashtika Acharya Death Video: वजन उठाते ही कैसे हुई मौत, देखें दर्दनाक वीडियो
रिपोर्ट के अनुसार, डार्क वेब पर सबसे लोकप्रिय सामग्री अवैध पोर्नोग्राफी है। इसका लगभग 80% वेब ट्रैफिक बाल पोर्नोग्राफी के लिए रिकॉर्ड किया जाता है। ये तब होता है जब ऐसे वीडियो को डार्कवेब पर खोजना भी बहुत मुश्किल होता है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
14 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
17 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines