Prayagraj Kumbh Mela Police Duty : 144 साल बाद आया महाकुंभ 26 फरवरी को खत्म हो गया है। जहां दिन-रात लाखों लोग मौजूद रहते थे, हर तरह चकाचौंध थी, अब वहां सन्नाटा पसरा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। अब इन पुलिसकर्मियों ने खुशी का इजहार किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत धर्मराज उपाध्याय अपने कई साथियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। वह महाकुंभ के समापन के बाद दस हजार बोनस और सात दिन की छुट्टी पर खुशी जता रहे हैं। धर्मराज पुलिस में सेवा कर रहे हैं और साथ ही कवि भी हैं।
पुलिसकर्मियों का वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो में वह अपने साथियों के साथ कविता पढ़ रहे हैं, “कुंभ की ड्यूटी में हमें ट्रीटमेंट ये खास मिला है। काम हमारा अच्छा था, ऐसे हमें आभास मिला है। कुंभ की ड्यूटी खत्म, बहुत हम खुश हुए क्योंकि, 10 हजार बोनस और 7 दिवस अवकाश मिला है।” कवि धर्मराज की कविता सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी खिलखिला उठे।
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक अकाउंट से वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि “बाबा जी द्वारा कुंभ में पुलिस कर्मियों के दिए गए इनाम पर इंस्पेक्टर साहब ने शानदार कविता बना दी।” कुंभ मेले से ड्यूटी खत्म होने के बाद सभी पुलिसकर्मी अपने घर जा रहे हैं। सभी पुलिस कर्मियों को ₹10,000 बोनस और 7 दिन की छुट्टी देने का ऐलान किया गया है।
यह भी पढ़ें : पत्नी के जन्मदिन पर मार्क जुकरबर्ग ने दी जबरदस्त सरप्राइज, नहीं रुकी प्रिसिला चैन की खुशी
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “मैं खुद महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा कर आया हूं और जगह-जगह यूपी पुलिस के जवानों को बहुत ही सहनशीलता से अपनी ड्यूटी करते हुए देखा है।” एक अन्य ने लिखा, “धन्य हैं ऐसे पुलिस वाले जो प्रयागराज में 45 दिन तक दिन-रात, सुबह-शाम अपनी सेवा देते रहे और किसी के भी चेहरे पर दर्द और थकान नहीं है, कोई मायूसी नहीं है, बल्कि गर्व है।” एक और यूजर ने लिखा, “पुलिस अगर अच्छा काम करे तो उनकी तारीफ भी होनी चाहिए।”
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
10 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
22 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines