Viral Post: रेडिट पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, जिसमें एक पहेली दी गई है। इस पहेली ने लोगों के बीच एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। इस वायरल पोस्ट में Genesis Capital Group के CEO डिनो डायोन का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक पहेली दी है, जिसे 3 सेकेंड में हल करके नौकरी मिलने की गारंटी दी गई है। इस पोस्ट अपलोड होने के बाद से इसे 2.8k से अधिक लाइक मिले हैं और 3.1k से अधिक कमेंट आए हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।
पोस्ट में क्या है खास?
इस पोस्ट को रेडिट पर Back4breakfast नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इस पोस्ट में Genesis Capital Group के CEO डिनो डायोन का एक स्क्रीनशॉट है, जिसमें एक न्यूमेरिक पहेली है। इस पोस्ट में डायोन ने बताया कि इंटरव्यू में आए हर कैंडिडेट को ब्रेन टीजर देते हैं। पोस्ट में उन्होंने कहा कि अगर आप #नौकरी चाहते हैं, तो आपके पास सही उत्तर देने के लिए 3 सेकंड हैं। आगे उन्होंने कहा कि आप उन लोगों के बहाने पर विश्वास नहीं करेंगे जिन्होंने या तो गलत उत्तर दिया या बिल्कुल भी उत्तर नहीं दे सके! मेरे 6 वर्षीय बच्चे ने इसे 30 सेकंड में हल कर दिया।
If you’re able to work out this sum, you have a job! Simples!
byu/Back4breakfast inLinkedInLunatics
यह भी पढ़ें –जर्मनी की विदेश मंत्री का वीडियो क्यों हो रहा वायरल? एयरपोर्ट पर ही लगा झटका!
क्या है पहेली?
डायोन की पोस्ट में दिखने वाली पहेली- 3*3-3/3+3, है, जिसे ‘ओनली फॉर जीनियस’ के लेबल किया गया था। यह देखने में सरल लगता है, लेकिन एक पेचीदा समीकरण है, जो तब से सोशल मीडिया पर एक हॉट टॉपिक बन गया है। बता दें कि इस पोस्ट के अपलोड होने के बाद से इस पर अब तक 2800 से ज्यादा लाइक और 3100 से ज्यादा कमेंट आए हैं।
इस पोस्ट पर यूजर ने अलग-अलग कमेंट किया है, एक यूजर ने कहा उस आदमी की कंपनी में काम करने का बार कितना लो है? मैं चाहता हूं कि इंटरव्यू में मुझसे पूछे जाने वाले तकनीकी प्रश्न तीसरी कक्षा की गणित की समस्याओं के बराबर हों। वहीं एक यूजर ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं यह सही नहीं कर पाया! मैं ऑपरेशन के ऑर्डर को कैसे भूल गया?
यह भी पढ़ें- Viral Post: क्यों लेम्बोर्गिनी से नाराज हुए रेमंड ग्रुप के चैयरमेन, शेयर की 8 करोड़ की कार की ऐसी तस्वीर
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
13 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
21 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines