Viral Post: सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूजर ने अपनी टिकट का रिफंड न मिलने पर एक्स के जरिए शिकायत की है। इस पोस्ट में महिला ने अपने टिकट रिफंड को लेकर सारी जानकारी दी है। इस पोस्ट पर 1 मिलियन व्यूज और 16000 लाइक्स आए हैं। इसके साथ ही लोगों ने भी इस पोस्ट पर हजारों कमेंट किए हैं। आइये इस वायरल पोस्ट के बारे में जानते हैं।
क्यों वायरल हो रहा पोस्ट
इस पोस्ट में एक महिला ने इंडियन रेलवे को स्कैम कहा है और अपने ही बनाए गए नियमों का पालन न करने का आरोप लगाया है। भूमिका ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने टिकट की रिफंड को लेकर हुई लापरवाही को उजागर किया है।
भूमिका ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘भारतीय रेलवे एक स्कैम है। ट्रेनें 8-10 घंटे लेट होती हैं। मैंने त्यौहार के लिए घर जाने के लिए ट्रेन बुक की थी, और एक रात पहले मुझे पता चला कि ट्रेन 8 घंटे लेट होने वाली है। इसलिए, मैंने उस बुकिंग को कैंसिल कर दिया और दूसरी ट्रेन बुक की, और मुझे केवल 1050/- का रिफंड मिला। मुझे नहीं पता कि आप में से कितने लोग इस बारे में जानते हैं, लेकिन अगर कोई ट्रेन 3-4 घंटे से ज्यादा लेट होती है, तो आप TDR (टिकट डिपॉजिट रिसीट) फाइल कर सकते हैं और पूरा रिफंड पा सकते हैं। मैंने ऐसा किया, लेकिन मुझे रिफंड नहीं मिला। अब, इस स्थिति में, एक मिडिल क्लास के व्यक्ति की क्या गलती है? बस इतना कि वे मिडिल क्लास के हैं? भारतीय रेलवे, कृपया इसे सुलझाएं, यह दिन-ब-दिन बदतर होता जा रहा है।’
पोस्ट में भूमिका ने IRCTCofficial और अश्विनी वैष्णव को टैग भी किया है। पोस्ट में उन्होंने एक इमेज भी शेयर की है, जिसमें उनके रिफंड का पूरा ब्रेकडाउन है। यहां हम पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।
यूजर ने दिए रिएक्शन
इस पोस्ट पर हजारों कमेंट के साथ अलग-अलग रिएक्शन दिए गए हैं। कुछ लोगों ने पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए रेलवे की अन्य गलतियों को हाइलाइट किया है। एक यूजर ने कहा कि IRCTC का नाम बदलकर ‘I Regularly Cheat Travelers & Customers’ कर देना चाहिए। वहीं दूसरी यूजर ने कहा, ‘अच्छा खाना नहीं, ट्रेनों की हालत ठीक नहीं, व्यवस्था नहीं कुछ भी नहीं’
हालांकि कुछ यूजर्स ने रेलवे की तरफ से भी बात की। एक यूजर ने कहा मैम, सिर्फ इसलिए कि आप वेरीफाई हैं और आपके हाथ में एक iPhone है, इसका मतलब यह नहीं है कि आप जो भी पोस्ट करते हैं वह सही है, किसी को भी नखरे दिखाने और आरोप लगाने से पहले दो बार सोचना चाहिए।! जब ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा देरी से चलती है तो आपके पास TDR दाखिल करने का विकल्प होता है!! लेकिन आपको नियम नहीं पता या आपके पास इसे पढ़ने का समय नहीं था और आपने इसे रद्द करने और TDR दाखिल करने का विकल्प चुना और अब पूरी राशि रिफंड की मांग कर रही हैं और भारतीय रेलवे को घोटाला कह रही हैं
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
15 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines