Viral Video : खुले में घूमने वाले जानवर सड़कों पर भी पहुंच जाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं भी होती हैं। भारत में तो इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जब खुले में घूमने वाले जानवर एक्सीडेंट की वजह बनते हैं। हालांकि ये सिर्फ भारत में ही नहीं होता है बल्कि अन्य देशों के हाल भी अलग नहीं हैं। सोशल मीडिया पर UK का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
मामला इग्लैंड के स्टेन्स-अपॉन-थेम्स का है। यहां सड़कों पर एक गाय घूम रही थी और उत्पात मचा रही थी। बताया गया कि गाय ने कुछ कारों को नुकसान पहुंचाया और लोगों पर हमला करने की कोशिश की। इससे परेशान लोगों ने पुलिस को जानकारी दी लेकिन पुलिस ने जो किया उसे देखकर लोग और भड़क गए।
पुलिसकर्मी से कार से मारी टक्कर
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय पर काबू पाने के लिए पुलिस वालों ने कार से टक्कर मार दी। गाय बुरी तरह घायल हो गई। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय जमीन पर पड़ी हुई है और पुलिस की कार गाय को टक्कर मार रही है। किसी ने पुलिस की इस करतूत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
बताया गया कि जब पुलिस गाय को रोकने में नाकाम रही तो उसने गाय को ही घायल कर दिया लेकिन अब मामला पशु क्रूरता से जुड़ गया है। गाय के पैर में बड़ा घाव होने के कारण उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसका उपचार हो रहा है। बताया गया कि इस घटना में गाय बुरी तरह घायल हुई और शरीर से चमड़ा तक निकल गए थे।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी बुजुर्ग की करतूत, पोती की उम्र की बच्ची से करने चला था शादी, पुलिस ने रोकी
वहीं अधिकारियों का कहना है कि गाय को टक्कर मारने का फैसला तब लिया गया, जब उसे रोकने के लिए तमाम तरीके असफल हो गए। अब इस मामले को लेकर विवाद बढ़ गया तो विभाग ने जांच की बात कही है। विभाग की तरफ से कहा गया है कि घटना के वीडियो को पुलिस के साथ साझा करें , जिससे मामले की जांच आसानी से हो सके।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
7 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines