Plane Crash Mystery: अक्सर प्लेन क्रैश और हाईजैकिंग के मामले सुनने को मिलते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी रहस्यमयी और अनसुलझी मिस्ट्री के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सभी को हैरान कर दिया था। ये कहानी है सेंटियागो फ्लाइट की जिसमें 92 पैसेंजर बैठे थे, लेकिन वो अचानक रडार से गायब हो गया और उसका सालों तक कुछ पता नहीं चला। फिर एक दिन जो हुआ उसने सभी को हैरान और परेशान कर दिया। 35 सालों बाद वो फ्लाइट सामने आई जिसे देख ऐसा लग रहा था कि वो अभी-अभी फैक्टरी से निकली हो। लेकिन कंकालों से भरी हुई। आप भी सोच रहे होंगे कि हम ये क्या बोल रहे हैं, जी हां, आपने सही पढ़ा और सुना है। आइए जानते हैं इस रहस्मयी घटना के बारे में विस्तार से। इस हादसे की News 24 कोई पुष्टि नहीं करता है।
रहस्यमयी तरीके से गायब हुआ विमान
दिन था 4 सितंबर 1954, जर्मनी के एक छोटे से एयरपोर्ट से सेंटियागो एयरलाइंस की उड़ान संख्या फाइव वन थ्री ने उड़ान भरनी थी। इस विमान को ब्राजील के एलेग्रे तक जाना था। इस यात्रा की कुल अवधि करीब 18 घंटे की थी, और फ्लाइट में 86 यात्रियों 4 क्रु मेंबर और दो पायलट थे। सब ठीक चल रहा था, लेकिन अटलांटिक महासागर के ऊपर से उड़ान भरी तो वो एटीसी के संपर्क से बाहर हो गई। आज कर कोई नहीं जानता कि विमान और उसमें बैठे 92 लोगों का क्या हुआ।
यह भी पढ़ें: मंडप में दूल्हे का हाथ हिला तो बुरा समाचार मिला, दुल्हन से बिगड़ी बात, खाली लौटी बारात
शुरू हुआ बचाव अभियान
जैसे ही विमान हवा में ही कहीं गायब हो गया तो बचाव दल एक्टिव हो जाता है। वेस्ट जर्मनी और ब्राजील की टीमें इसे खोजने में लग जाती हैं। खोज के दौरान न तो विमान का मलबा मिला और न ही लोगों का कोई सुराग मिला। सब कुछ रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाते हैं। सालों तक खोज जारी रही लेकिन उसका कोई लाभ नहीं हुआ। वक्त धीरे-धीरे बितने लगा और ब्राजील के साथ वेस्ट जर्मनी दोनों ही देश विमान को तलाशने लगे। जांचकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि अब इस विमान को ढूंढना संभव नहीं है। आखिरकार सभी 92 लोगों को आधिकारिक तौर पर मृत घोषित कर दिया गया।
35 सालों बाद जो हुआ उसने सभी को डरा दिया
इस हादसे को 35 साल बीत गए। 1954 से लेकर अब 1989 आ गया। फिर दिन आया 12 अक्टूबर 1989 का और दोपहर बाद एटीसी को एक विमान दिखाई देता है। हैरानी की बात ये थी कि विमान ने एटीसी से कोई संपर्क नहीं किया और लैंडिंग की अनुमति मांगी। एटीसी लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था लेकिन कोई लाभ नहीं होता। जैसे ही विमान परफेक्ट लैंडिंग के साथ लैंड हुा। सुरक्षाबलों ने उसकी ओर कदम बढ़ाए तो पहली ही नजर में विमान एकदम नया लगा। चौंकाने वाली बात थी विमान पर लिखा सैंटियागो नाम जो एक दशक से भी ज्यादा समय पहले बंद हो चुका था।
विमान के अंदर के दृश्य ने रोंगटे खड़े कर दिए
जैसे ही सुरक्षाबलों ने विमान के अंदर जाने का फैसला किया और जांच के लिए गए तो अंदर का नजारा देख उनके रोंगटे खड़े हो गए। विमान के अंदर सिर्फ और सिर्फ कंकाल थे जो अपनी सीटों से बंधे थे। सिक्योरिटी गार्ड इस मंजर को देख चीखते हुए बाहर आए और सभी को अंदर का दृश्य बताया। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि ये सब क्या हो रहा है। पूरी स्थिति इतनी रहस्यमय और डरावनी थी की कोई समझ ही नहीं पाया कि ये क्या हुआ। आज तक भी इस रहस्य का खुलासा नहीं हुआ, लेकिन कई थ्योरी सामने आई।
यह भी पढ़ें: 15 साल का प्यार, शादी और 5 दिन में एक मौत, हरदोई की डॉक्टर का बाथरूम में मिला शव
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
18 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
21 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
22 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines