Saudi Arabian Snowfall : दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां मौसम हमेशा ठंडा रहता है तो कुछ जगहों पर भयंकर गर्मी पड़ती है। कुछ जगहों पर ना के बराबर बारिश होती है तो कहीं बाढ़ आ जाती है। सऊदी अरब के अधिकतर क्षेत्रों में रेगिस्तान है। यहां के अल-जौफ क्षेत्र में मौसम ने करवट ली है और इतिहास में पहली बार बर्फबारी हुई है। जिसके बाद ये रेगिस्तानी इलाका लुभावने शीतकालीन वंडरलैंड में बदल गया है।
सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, पिछले बुधवार से सऊदी अरब के अल-जौफ क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ भारी मात्रा में ओले भी गिरे हैं। पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी हुई है, जिससे मौसम ठंड हो गया है। यह अभूतपूर्व घटना पूरे राज्य में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद हुई है।
मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
सऊदी अरब के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में अल-जौफ के अधिकांश क्षेत्रों में तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान जताया है, यह भी कहा है कि इन तूफानों के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। सोशल मीडिया पर सऊदी अरब के अल-जौफ में हुई बर्फबारी के वीडियो और फोटो शेयर किए जा रहे हैं, जिन्हें आप यहां देख सकते हैं।
देखें फोटो और वीडियो
यह भी पढ़ें : क्या साड़ी पहनने से हो सकता है कैंसर? ये हो सकते हैं शुरुआती लक्षण
14 अक्टूबर को यूएई के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनसीएम) ने कुछ इलाकों में संभावित बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के बारे में अलर्ट जारी किया। यूएई के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से कहा गया है कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि के लिए अरब सागर से उत्पन्न होने वाले और ओमान तक फैले कम दबाव वाला सिस्टम जिम्मेदार है।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
8 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines