Plane Crash Video Viral: फिलाडेल्फिया (Philadelphia) में एक प्राइवेट विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया था जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। अब उस प्लेन क्रैश के 6 दिनों बाद एक भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक रेस्टोरेंट के अंदर उस प्लेन का मलबा जाकर गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आई है। रेस्तरा में बैठे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आते हैं। आइए आप भी देख लीजिए सनसनी फैलाने वाला प्लेन क्रैश का वीडियो।
फोर सीजन्स डायनर रेस्तरां में हुआ हादसा
वैश्विक समाचार रिपोर्टों के अनुसार यह दुर्घटना कॉटमैन एवेन्यू पर स्थित ‘फोर सीजन्स डायनर रेस्त्रां’ में हुई। ये रेस्तरां दुर्घटना स्थल से लगभग एक चौथाई मील दूर है। 6 एबीसी एक्शन न्यूज़ ने रेस्तरां में काम करने वाले ‘पॉल पुल’ के हवाले से बताया कि हादसे के दौरान एक धातु का टुकड़ा एक आदमी को लगा जिसकी वजह से उसके सिर से खून बहने लगा।
इस दृश्य को देख सभी डर गए। रेस्तरां के मैनेजर ‘अयहान तिरयाकी’ ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया- हम सभी बहुत सदमे में हैं, लेकिन सभी ठीक हैं। एक ग्राहक के सिर पर धातु का टुकड़ा लगा था और उसे एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। हमें ठीक से नहीं पता कि उसकी हालत कैसी है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: DU की लड़की का IITian Baba ‘अवतार’, Video देख आप भी कहेंगे- वाह क्या एक्टिंग है!
16 सेकंड का है हादसे का वीडियो
प्लेन क्रैश का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो 16 मिनट का है। इसमें दिखाई दे रहा है कि कैसे क्रैश प्लेन का मलबा रेस्त्रां की छत पर आकर गिरता है और खिड़की से उछलकर एक धातु का टुकड़ा अंदर आता है जो वहां बैठे के आदमी के सिर पर लग जाता है। ग्राहक ने बचने के लिए फर्श पर रेंगते हुए छिपने की कोशिश की।
आग का गोला बना प्लेन
NDTV में छपी रिपोर्ट के अनुसार, विमान दुर्घटना शनिवार को हुई थी। इस प्लेन क्रैश के वीडियो फुटेज बहुत ही डरावने हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें दिखाई दे रहा है कि कैसे प्लेन में आग लगने के बाद वो आग का गोला बन जाता है और सड़क पर चलती गाड़ियों और घरों की छतों पर गिरता है।
यह भी पढ़ें: कैंसर के दर्द के बीच महिला ने किया ‘हाथ का अंतिम संस्कार’, देखें मुश्किल में हिम्मत देने वाली ये तस्वीरें
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
13 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines