Viral Video: Ola अपनी कैब सर्विस और इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए जाना जाता है, जिसे कस्टमर्स के द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। हालांकि अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ओला के स्कूटर को हथौड़ा मारकर तोड़ रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब सवाल उठता है कि ये व्यक्ति ऐसा क्यों कर रहा है? यहां हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
ओला पर साधा निशानी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति बीच सड़क पर अपने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को हथौड़े से पीटते हुए दिखाई दे रहा है, क्योंकि शोरूम ने उसके नाम पर 90,000 रुपये का सर्विस का बिल बना दिया है। इसमें आप दो वीडियो देख सकते हैं, जिसमें दो अलग-अलग व्यक्ति लगातार ई-स्कूटर को पीटते नजर आ रहे हैं। बता दें कि स्कूटर को ओला शोरूम के सामने ही तोड़ा गया। हालांकि आसपास के लोग उसे रोकने के बजाय केवल वीडियो रिकॉर्ड करने में लगे हैं।
बनाया 90,000 रुपये का बिल
जानकारी मिली है कि शोरूम ने उस व्यक्ति के नाम पर 90,000 रुपये का सर्विस बिल बनाया, जिससे कस्टमर नाराज हो गया और उसने शोरूम के सामने ही स्कूटर तोड़ दिया। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने ओला पर अपने कस्टमर्स का ख्याल न रखने का इल्जाम लगाया है। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया गया कि हाल के महीनों में कंपनी की सर्विस खराब हुई हैं। यहां हम आपके लिए वीडियो शेयर कर रहे हैं।
यूजर कर रहे कमेंट
इस वीडियो पर अब तक 960,000 व्यूज आए हैं। इसके साथ ही लोगों ने इसपर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कंपनी ने कहा कि अगर आप अपने कस्टमर्स की बात नहीं सुनेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे, तो आप किसी भी बिजनेस में सफल नहीं होंगे। वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘किसी भी उपभोक्ता को कभी भी इस दुर्दशा का सामना नहीं करना चाहिए। दोपहिया वाहन खरीदने वाले ज्यादातर लोग या तो मिडिल क्लास या लोअर मिडिल क्लास के होते हैं। यह आमतौर पर उनका पहला वाहन होता है और उनकी जीवन रेखा भी। ऐसी घटनाएं देखकर दुख होता है!
यह भी पढ़ें- अफ्रीका से बरात लेकर यूपी पहुंचा दूल्हा, कैलिफोर्निया से आई दुल्हन; 12 देशों से आए बराती
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
18 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
22 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines