हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: पुणे में गजब का क्रेज; 2 करोड़ का फ्लैट खरीदने के लिए 8 घंटे में लाइन में खड़ी रही भीड़

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो को 1.4 मिलियन लोगों ने देखा है। ये वीडियो पुणे के वाकड इलाके का बताया गया है।

विज्ञापन

Viral Video: अपने घर का सपना हर एक शख्स का होता है। हालांकि देश के सभी बड़े और मेट्रो शहरों संपत्तियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। इन शहरों में पुणे, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों का नाम शामिल है। बढ़ती कीमतों के बावजूद घर खरीदने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, चाहे कीमत कितनी भी हो। इसी का एक ताजा उदाहरण पुणे से सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, IndianTechGuide की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए फ्लैट खरीदारों का हाल दिखाया गया है। ये वीडियो पुणे के वाकड इलाके का बताया गया है। जहां एक आवासीय परिसर के बाहर लंबी लाइन लगी हुई दिखाई दे रही है।

इतने मिलियन लोगों ने देखा वीडियो

ये इलाका पुणे से करीब 15 किमी दूर है। वीडियो में एक शख्स ने कमेंट करके पुष्टि की है कि लाइन में खड़े लोगों को 1.5 से 2 करोड़ रुपये का नया अपार्टमेंट खरीदने के लिए आठ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वीडियो के जवाब में कई लोगों ने एक से एक रिप्लाई दिया है। इस वीडियो को 1.4 मिलियन लोगों ने देखा है। साथ करीब 10 हजार लोगों ने लाइक किया है।

यह भी पढ़ेंः ‘दुल्हन’ बनीं नजर आईं Pawri Girl दानानीर मोबीन, निकाह की खूबसूरत तस्वीरें वायरल

यह भी पढ़ेंः Viral Video: गलती से बढ़ गया बाइक का Accelerator और फिर बाद जो हुआ देखकर कांप जाएगी रूह

ट्रेंडिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें