Surat-Bangkok Flight : सूरत से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में एक अजीबोगरीब घटना हुई है। इस फ्लाइट में सवार यात्रियों ने कुछ ही घंटे में फ्लाइट में मौजूद शराब के स्टॉक को खत्म कर दिया। इतना ही नहीं, स्नैक्स या चखना भी खत्म हो गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्लाइट में सवार यात्री लाखों की शराब गटक गए। इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट में कुल 300 यात्री थे, जिन्होंने 1.8 लाख रुपये की लगभग 15 लीटर शराब और कुछ लोकप्रिय गुजराती स्नैक्स खा लिए। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो खाली शराब की बोतलें दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि “सूरत से बैंकॉक की फ्लाइट आज से शुरू हुई। फ्लाइट में यात्रियों ने 15 लीटर शराब पी ली और बैंकॉक पहुंचने से पहले ही शराब खत्म हो गई। 4 घंटे की यात्रा के दौरान 300 यात्रियों ने 1.8 लाख रुपये की शराब पी ली। उन्होंने सारे स्नैक्स भी खत्म कर दिए।”
हालांकि इस अजीबोगरीब घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोग हैरानी जा रहे हैं तो कुछ गुजरात में शराबबंदी का इफेक्ट बता रहे हैं। इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
वायरल वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह प्रति व्यक्ति केवल 50 मिलीलीटर है यानी प्रति व्यक्ति दो पैग! आखिर इस पर इतना हंगामा क्यों है? एक अन्य ने लिखा कि गुजरात में शराबबंदी है, फ्लाइट में मिली तो सब गटक गए। इसमें गलत क्या है? एक अन्य ने लिखा कि फ्री का माल लूटने में तो यहां रिकॉर्ड ही बना दिया। एक अन्य ने लिखा कि गुजरात के लोग पूरा पैसा वसूल करते हैं।
यह भी पढ़ें : फर्जी वीडियो वालों की खैर नहीं! Youtube लेगा एक्शन; जानें किस पर पड़ेगा असर?
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि गुजरात एक ड्राई स्टेट है। गुजरात हवाईअड्डे पर उड़ानों को शराब ले जाने की अनुमति कैसे दी गई? एक अन्य ने लिखा कि इससे अंदाजा लगाओ कि गुजरात में शराबबंदी के कारण कितना नुकसान हुआ होगा।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
5 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines