Pakistani dating App Advertisement Viral: सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी डेटिंग ऐप का एक विज्ञापन वायरल हो रहा है। इस विज्ञापन के वायरल होने के पीछे की वजह इस पर लिखी गई पंचलाइन है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विज्ञापन की तस्वीर शेयर कर लोग जमकर खिंचाई कर रहे है। वायरल हो रही फोटो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक पोस्टर लगा हुआ है। यह पोस्ट पाकिस्तानी डेटिंग ऐप ‘मज’ का है।
वायरल पोस्ट में देखा जा सकता है कि मज के विज्ञापन को सड़क किनारे लगाया गया है, जिस पर लिखा है कि “Cousins to choro, koi aur dhoondo (चचेरे भाई-बहनों को छोड़ो, कोई और ढूंढो)”। साथ में बैनर पर “मज डाउनलोड करें”लिखा गया है। अब यह विज्ञापन तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इसे शेयर कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
दरअसल मुस्लिम समुदाय में चचेरे भाई बाहनों में शादी की प्रथा है ऐसे में डेटिंग कंपनियों के सामने प्रचार करने और पनपने की बड़ी चुनौती रही है। ऐसे में अब इस डेटिंग ऐप ने अपने विज्ञापन को सबसे प्रभावी बनाने के लिए यह टैग लाइन दी है, जिसके कारण अब यह विज्ञापन चर्चाओं में आ गया है।
मज एक मुस्लिम विवाह और डेटिंग ऐप है। इसे 2015 में शहजाद यूनुस द्वारा लॉन्च किया गया था। Google Play Store पर इस ऐप ने अपने बारे में बताया है कि वह सिंगल मुसलमानों से मिलने के लिए अमेरिका का सबसे बड़ा मुस्लिम डेटिंग और विवाह ऐप है। दावा तो यह किया जाता है कि उसके ऐप की मदद से 4 लाख शादियां हुईं हैं।
पाकिस्तान सहित दुनिया के कई देशों के मुस्लिम समुदायों के बीच, चचेरे भाई से शादी की परंपरा चली आ रही है। कहा जाता है कि इस परंपरा की शुरुआत पारिवारिक संबंधों को बनाए रखने, सांस्कृतिक को संरक्षित और सामाजिक बंधनों को मजबूत करने लिए किया गया था।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines