Pakistan Old Man Wedding : पाकिस्तान से एक से बढ़कर एक दिलचस्प खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ चौंका देती हैं तो कुछ खबरों के कारण पाकिस्तान का मजाक उड़ता है। अब पाकिस्तान में हुई एक शादी की खूब चर्चा हो रही है। ये कोई साधारण शादी नहीं थी बल्कि इस शादी में 80 साल का शख्स दूल्हा बना था और दुल्हन की उम्र 32 साल थी। इतना ही नहीं, दूल्हे के 80 पोते और पोतियां बरात में पहुंची थीं।
80 साल के शख्स की शादी उसके बेटों ने करवाई है और सभी रस्मों को बड़े ही धूमधाम से किया गया। मेहंदी की रस्म ऐसी की गई, जैसे दूल्हा 25 साल का नौजवान लड़का हो। 80 साल के इस दूल्हे का नाम बशीर बताया जा रहा है। बशीर का परिवार बड़ा है, ऐसे में उनकी शादी में बेटे,बेटियों, बहुओं के साथ ही करीब 80 पोते और पोतियां बरात में शामिल हुए थे।
बशीर की शादी की खुशी में परिवार वालों ने भांगड़ा डांस भी किया। शादी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि बशीर को 80 साल की उम्र में शादी करनी पड़ गई। इसका जवाब उनके बेटों ने ही दिया।
बशीर के बेटों का कहना है कि उनके पिता अकेले थे और परिवार के लोग अकेलापन दूर नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने शादी कराने की योजना बनाई और वह सफल रही। बेटे का कहना है कि वे अपने पिता का अकेलापन दूर होते देख कर खुश हैं। वहीं बशीर 32 साल की दुल्हन से शादी करके काफी खुश हैं।
यह भी पढ़ें : अश्लील गाने पर बुर्के में लड़कों का डांस वायरल, बेगूसराय से सामने आया वीडियो
हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान में हुई शादी ने सबको चौंकाया हो। इससे पहले पाकिस्तान के 6 भाइयों ने एक अन्य परिवार की 6 बहनों के साथ शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया था। यह एक बहुत ही साधारण शादी थी। इसमें आयोजन में 100 से ज्यादा मेहमान एकत्रित हुए थे। इस शादी में महंगी परंपराओं के इतर सादगी को बढ़ावा दिया गया। इस शादी में न तो दहेज लिया गया और न ही किसी भी तरह का गैर जरूरी खर्च किया गया था।
संबंधित खबरें
21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 hr agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines