Padmashri to divyang social worker Dr KS Rajanna: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को पद्मश्री पुरस्कार के लिए जैसे ही बुलाया गया तो पूरा राष्ट्रपति भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कई सारे गणमान्य व्यक्ति इस वीडियो में देखे जा सकते हैं। शख्स का नाम डॉ. केसी राजन्ना है और उनके हाथ-पैर नहीं हैं।
कैसे गंवा बैठे हाथ-पैर?
राजन्ना जब 11 महीने के थे तब उन्हें पोलियो की वजह से हाथ और पैर गंवाने पड़े। जब राष्ट्रपति की ओर से वह पद्म पुरस्कार लेने आगे बढ़ रहे थे तो उनकी आंखों में चमक और इतना बड़ा सम्मान पाने की खुशी दिख रही थी। गर्व से सीना चौड़ा करके और बाद में झुककर उन्होंने पीएम मोदी और बाकी सबको आभार भी व्यक्त किया।
पुरस्कार लेने से पहले वह पीएम मोदी के पास गए और पीएम ने उनका हाथ पकड़ लिया। राजन्ना ने राष्ट्रपति के सामने शीश भी झुकाया। जब उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा था तो पूरे हॉल में शायद ही कोई होगा जो उनकी इस उपलब्धि पर गर्व ना कर रहा हो।
सम्मानित होने पर कही बड़ी बात
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। कई लोगों की आंखों में पानी है तो कई के यह देखकर रौंगटे खड़े हो गए। यूजर्स वीडियो पर कमेंट करके राजांना के हौंसले की खूब सराहना कर रहे हैं। राजन्ना ने इस मौके पर कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए चीनी खाने जितना मीठा है लेकिन यह सिर्फ एक पुरस्कार बनकर नहीं रहना चाहिए। इससे उन्हें अपने सामाजिक कार्यों में और मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि वे सिर्फ सहानुभूति नहीं चाहते बल्कि अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने का अवसर भी चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Bail पर आया सोशल मीडिया रिएक्शन, यूजर्स ने शेयर किए मीम
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 hr agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
4 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
5 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines