The Academy Awards: 11 मार्च को होने ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। सिनेमा से जुड़े बड़े बड़े सितारे इस फंक्शन में शामिल होंगे और जलवे बिखेरेंगे। ग्लैमर, चकाचौंध, रेड कार्पेट आदि इस फंक्शन को खास बनाते हैं लेकिन आज हम इस विश्व प्रसिद्द अवॉर्ड फंक्शन से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य बताने जा रहे हैं।
ऑस्कर को अकादमी पुरस्कार भी कहा जाता है, इसकी शुरुआत 1929 में हॉलीवुड रूजवेल्ट होटल में हुई थी। पहली बात इस कार्यक्रम में करीब 270 लोग डिनर कार्यक्रम में शामिल हुए थे। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की तरफ से इस फंक्शन को आयोजित किया गया था, जिसमें सिनेमा में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया था।
कहां से आया ‘ऑस्कर’ नाम?
अकादमी में एक लाइब्रेरियन मार्गरेट हेरिक थे, जिनको लगा कि अवॉर्ड की प्रतिमा उनके चाचा ऑस्कर से मिलती जुलती है। इसके बाद ही इसका नाम ऑस्कर अवॉर्ड कर दिया गया। ऑस्कर ट्रॉफी में एक शूरवीर को फिल्म की रील और एक क्रूसेडर की तलवार पकड़े देखा जा सकता है, जो 24-कैरेट सोने से बनी हुई है। हालांकि पहले की अपेक्षा अब इस ट्रॉफी में कुछ बदलाव भी किए गए हैं।
क्या आपको पता है कि पहले ऑस्कर पुरस्कार किसे मिला था? जब इस पुरस्कार की शुरुआत हुई तो इसमें सिर्फ बारह कैटेगरी ही शामिल किये गए थे लेकिन बाद में इसकी संख्या 24 कर दी गई। पहली बार फिल्म “विंग्स” को ऑस्कर मिला था।
1960 के बाद ‘स्टार’ बना ऑस्कर का रेड कार्पेट
ऑस्कर के रेड कार्पेट की पूरी दुनिया में चर्चा होती है लेकिन क्या आपको पता है कि पहली बार 1960 रेड कार्पेट का नाम ऑस्कर के साथ जुड़ गया। पहले इस फंक्शन में शामिल होने वाले शांति से आते थे और चले जाते थे लेकिन अब रेड कार्पेट का क्षेत्र ग्लैमरस हो चुका है, जहां सितारे खड़े होकर डिजाइनर गाउन और टक्सीडो का प्रदर्शन करते हैं और फोटोग्राफी करवाते हैं।
1941 में एक बार ऑस्कर के विजेताओं के नाम का ऐलान होने से पहले लिस्ट लीक हो गई थी, इसके बाद ही इसको लेकर बड़ी सावधानी बरती जाती है।प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (पीडब्ल्यूसी) ने सीलबंद लिफाफे से विजेताओं के नाम की घोषणा करना शुरू किया।
ऑस्कर अवॉर्ड को कभी बेचा नहीं जा सकता
आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑस्कर की ट्रॉफी देने से पहले एक कॉन्ट्रैक्ट किया जाता है कि वह इस ट्रॉफी को कभी बेचेंगे नहीं और ना इसका अपमान करेंगे। अगर कोई इसे नहीं रखना चाहता तो अकादमी को यह वापस किया जा सकता है जिसके बदले 1 डॉलर मिलेंगे।
जब खुशी से झूम उठा था विजेता
बात साल 2000 की है, “लाइफ इज़ ब्यूटीफुल” फिल्म के लिए रॉबर्टो बेनिग्नी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था। इस अवॉर्ड को पाकर वह इतने खुश हुए कि
कुर्सी पर चढ़ गए कर मंच की तरफ छलांग लगा दी थी। इस घटना से लोगों को यह पता चला कि अभिनता, अभिनेत्रियों या सिनेमा से जुड़े लोगों के लिए यह अवॉर्ड कितना महत्वपूर्ण है।
जब गलत नाम की हुई थी घोषणा
साल 2017 में यह घटना हुई, जब “ला ला लैंड” को सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का विजेता घोषित कर दिया गया लेकिन असल में “मूनलाइट” विजेता बनी थी। यह गलती प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (पीडब्ल्यूसी) के अकॉउंटेंट की वजह से हुई थी, क्योंकि उसने गलत लिफाफा दे दिया था।
सबसे कम उम्र की ऑस्कर विजेता
क्या आपको जानकारी है कि सबसे कम उम्र का विजेता कौन था? चाइल्ड आर्टिस्ट टैटम ओनील सबसे कम उम्र में ऑस्कर जीता था। 1974 में टैटम ओनील 10 साल की थीं जब उन्हें ‘पेपर मून’ में रोल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला था। जैक निकोलसन के पास बारह ऑस्कर पुरस्कारों के साथ, पुरुष अभिनेताओं में सबसे अधिक ऑस्कर नामांकन का रिकॉर्ड है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
13 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
15 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
16 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
17 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines