Five Kilos Of Lemon In India: कई जगहों पर नींबू बड़े आकार में पैदा किए जाते हैं लेकिन भारत में ऐसे नींबू नहीं उगते थे। अब एक भारतीय किसान के खेत में पांच किलो वजन के नींबू लगे हैं। नींबू का आकार देखकर लोग हैरत में हैं कि आखिर ये हुआ कैसे? विजू सुब्रमणि नाम के शख्स ने जब विशाल नींबू को देखा तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता विजू सुब्रमणि ने करीब चार साल पहले मैसूर से एक नींबू खरीदा था। इसे कॉफी के पौधे के बीच रख दिया , इसमें से दो पौधे निकले। कुछ दिन बाद सुब्रमणि ने इन दोनों पौधों को उस जगह पर लगा दिया, जहां पर जैविक खाद एकत्रित की गई थी।
उन्होंने बताया कि लगभग तीन साल तक पौधा बेहद सुस्त और मुरझाया सा रहा। वह इसको लेकर चिंतित थे और परेशान थे क्योंकि इसमें फल और फूल लगने के कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे लेकिन चौथे साल इसमें फूल लग गए। फिर इस पौधे में नींबू लगे उनके आकार को देखकर खुद विजू सुब्रमणि भी हैरत में थे।
आम तौर पर एक नींबू का वजन 50 ग्राम के आस पास होता है लेकिन विजू सुब्रमणि के पेड़ में लगे नींबू का वजन लगभग 5 किलो है। इस नींबू का वजन तरबूज के भी वजन से भी अधिक है। गाजा प्रजाति का नींबू सबसे बड़ा माना जाता है। ऐसे नींबू अपने अनुकूल पर्यावरण की वजह से यूरोप में बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।
विजू सुब्रमणि ने इन नींबुओं को एक मंदिर में दान कर दिया है। इस नींबू के आकार को देखकर लोगों में मन में बनी सामान्य आकार के नींबू की धारणा टूट गई है। इस नींबू और इसके छिलके को जूस और अचार बनाने के काम में लिया जाता है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 hr agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines