3 Women 1 man on Single Bike: बाइक पर दो लोगों के बैठकर सफर करने की अनुमति है लेकिन कई बार लोग कानून को अंगूठा दिखाकर, जान जोखिम में डालकर चार, पांच या छह लोग भी सवार हो जाते हैं। ऐसे लोगों के कई वीडियो हमारे सामने आ चुके हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही वीडियो सामने आया है लेकिन इसमें थोड़ा ट्विस्ट है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर चार लोग सवार हैं। इसमें से तीन महिलाएं हैं और एक पुरुष है, जो बाइक चला रहा है। हैरानी की बात ये है कि एक महिला गाड़ी के फ्यूल टैंक पर बैठी हुई है।
बाइक पर सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है। किसी राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस तरह जावलेवा तरीके से गाड़ी पर सवार लोगों को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
एक ने लिखा कि मुझे लगा कि ये महिला किसान हैं जो दिल्ली आ रही हैं। एक अन्य ने लिखा कि भाई गाड़ी बड़ी मज़बूत है जो इतना लोड लेकर चल रही है। एक ने लिखा कि बाइक चालक ने गजब का बैलेंस बनाया है। एक अन्य ने लिखा कि सफर करना महंगा हो गया है। अब लोग सोच रहे हैं कि एक ही गाड़ी से पूरा परिवार चला जाये।
यह भी पढ़ें : Kiss से जुड़े 10 रोचक तथ्य, 146 मांसपेशियों की लगती है ताकत
एक ने लिखा कि तेल इतना महंगा हो गया है, इसी का साइड इफेक्ट है। एक ने लिखा कि इस तरह ड्राइव करना बड़ा खतरनाक है। इन्हें समझाने की जरूरत है। एक अन्य ने लिखा कि आखिरकार इस तरह लोग सफर करने के लिए तैयार कैसे हो जाते हैं? अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं साथ में दूसरों की भी जान खतरे में डाल रहे हैं।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
6 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
9 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
10 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines