Police Caught Without Helmet: बाइक चलाते वक्त हमें हमेशा हेलमेट के प्रयोग की सलाह दी जाती है, ऐसा ना करने पर जुर्माने की राशि भी बढ़ा दी गई है लेकिन बड़ी संख्या में लोग आज भी बिना हेमलेट के गाड़ी लेकर निकल पड़ते हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग हेलमेट का प्रयोग कम करते हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग दादा, दादी के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे लेकिन उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। एक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया।
वीडियो बिहार का बताया जा रहा है, जहां एक पुलिसकर्मी जब ड्यूटी कर रहा था तब एक बाइक से बुजुर्ग दादा दादी गुजर रहे थे लेकिन उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। ऐसे में पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका और कहा, इधर आइये आज हम आपसे बात करेंगे। और बताइये क्या हाल है ? बुजुर्ग ने जवाब दिया कि सब ठीक है। जब इतना दिन आप लोग साथ में बिता लिए हैं और अधिक समय तक आपका साथ रहना चाहिए।
इसके बाद पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को गुलाब का फूल दिया और फिर यह फूल दादी को देने के लिए कहा। बुजुर्ग ने ऐसा ही किया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को एक हेलमेट दिया और कहा कि अब हमेशा यह पहनकर निकलिएगा। इतना ही नहीं, बुजुर्ग की बाइक पर पुलिसकर्मी ने रिफ्लेक्ट करने वाले स्टीकर भी लगाया। हालांकि बुजुर्ग की गाड़ी का नंबर प्लेट भी सही नहीं था।
देखिए वीडियो
पुलिसकर्मी और दादा-दादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि लगता है कि सर को पहले से पता था कि दादा दादी आने वाले हैं फूल और हेलमट लेकर पहले से ही तैयार बैठे थे। एक ने लिखा कि एक पुलिस अधिकारी अपने जेब से हेलमेट दे रहे हैं, मुझे तो शर्म आ रही है। एक ने लिखा कि सर आप जैसे पुलिस वाले बहुत कम मिलते हैं और झारखंड में एक दो मिलेंगे पर हमारे लातेहार जिले में तो उम्मीद ही मत रखिए।
बता दें कि इस वीडियो को यूट्यूब पर Tsi-Rudra Pratap Mall नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था, जिसे पांच मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। इस चैनल पर ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने वाले लोगों के कई वीडियो मौजूद है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
23 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines