US News: अमेरिका के ओक्लाहोमा में एक कुत्ते की शरारत के कारण घर में आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर का कीमती सामान राख हो चुका था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके ऊपर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आग लगने का कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे। टुलसा फायर डिपार्टमेंट की ओर से वीडियो जारी किया गया है। जिसमें कुत्ता लीथियम बैटरी से छेड़छाड़ करता दिख रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुत्ता अपने बिस्तर पर बैठा लीथियम ऑयन बैटरी को चबा रहा है।
फायर डिपार्टमेंट ने लोगों से की खास अपील
दूसरी तरफ एक पालतू बिल्ली और अन्य कुत्ता दिख रहा है। अचानक धमाका होता है। जिसके बाद आग लग जाती है। जिसके बाद कुत्ता उछलकर दूर हो जाता है। कुत्ते का बिस्तर जलने लगता है। आग और विकराल हो जाती है। फिर सोफा आग की चपेट में आ जाता है। जिसके बाद दोनों कुत्ते और बिल्ली बाहर निकल जाते हैं। हालांकि बीच-बीच में आग के ऊपर भौंकते कुत्तों को देखा जा सकता है। यह घटना पुरानी बताई जा रही है। अब वीडियो को टुलसा सिटी के फायर डिपार्टमेंट ने जारी किया है।
जिसमें लीथियम की बैटरी से सतर्क रहने की अपील की गई है। आग लगने से घर का सारा कीमती सामान जल गया। जानवर इसलिए बच गए कि आग दरवाजे से दूर लगी थी। समय रहते इनको निकलने का मौका मिल गया। कमरे में लगी आग के बाद बचने का रास्ता एक ही था। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने एंडी लिटल ने बताया कि जिस बैटरी को चबाने का प्रयास कुत्ता कर रहा था, वह फोन चार्जिंग के काम आती है। लिथियम बैटरी में थोड़े स्पेस में काफी एनर्जी स्टोर की जा सकती है। जिससे ये ऊर्जा बेकाबू होने के बाद गर्मी पैदा कर सकती है। इससे निकली ज्वलनशील और जहरीली गैसें नुकसान पहुंचा सकती हैं। साथ ही विस्फोट भी हो सकता है। यूएस में इस बैटरी के कारण आग लगने के कई मामले सामने आ चुके हैं।
फोन में ब्लास्ट कर देती है यह बैटरी
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर बैटरी खराब हो जाए, ज्यादा चार्जिंग के कारण गर्म होने लगे तो उससे सावधान रहें। अगर घर में कोई बैटरी रखी है तो उसे सुरक्षित जगह रखें। यह जानवरों और बच्चों की पहुंच में न आए। बहुत से लोगों को पता नहीं है कि यह कितनी खतरनाक होती है? यह बैटरी कई दफा फोन में भी ब्लास्ट कर देती है।
यह भी पढ़ें:9 साल की बेटियां बनेंगी दुल्हन! इस मुस्लिम देश ने आखिर क्यों बना डाला नया कानून?
यह भी पढ़ें:’10 साल से रोज मेरी अस्मत लूटते; बालों से पकड़कर घसीटते…’, 24 साल की महिला की रुला देने वाली कहानी
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines