Noida Reel Viral Police Action : रील बनाकर फेमस होने का जुनून लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें रील बनाने के लिए लोग कानून तोड़ते दिखाई दिए हैं। उत्तर प्रदेश के नोएडा में रील बना रहे लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि तीनों लड़के नॉएडा के सेक्टर 18 में रील बना रहे थे।
नोएडा में रील बनाने के बाद तीन गिरफ्तार
बताया गया कि नॉएडा सेक्टर 18 की एक सड़क पर तीन लड़के रील बना रहे थे। रील में एक लड़का, दूसरे को कार में जबरदस्ती बैठाने की कोशिश कर रहा था। तीसरा कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। वीडियो में एक लड़के का अपहरण दिखाया गया था और इस वीडियो को 13 मई को रिकॉर्ड किया गया।
हालांकि दूर खड़ा एक अन्य शख्स इस घटना को देख रहा था, उसने इसे एक लड़के का अपहरण समझकर इसका वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर यह कहते हुए शेयर कर दिया कि दिन दहाड़े एक लड़के का अपहरण कर लिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने लड़कों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह रील बना रहे थे।
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया, पूछताछ की और तीनों को वॉर्निंगदेकर जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के वीडियो से ना सिर्फ जनता में दहशत पैदा हुई बल्कि बाजार में हंगामा करने की कोशिश की गई इन लोगों को सोशल मीडिया लाइक्स के लिए भविष्य में ऐसी चीजें न दोहराने की चेतावनी दी गई और जमानत पर रिहा कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : ‘भूत’ के साथ रिलेशनशिप में है महिला, बताया पिछले जन्म के पति संग कैसी थी पहली मुलाकात
नॉएडा पुलिस ने पहली बार रील बनाने वालों पर कार्रवाई नहीं की बल्कि इससे पहले स्कूटी से स्टंट करती लड़कियों के वायरल वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। पब्लिक प्लेस पर आपत्तिजनक डांस और स्टंट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तारी भी की थी।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
7 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
9 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines