Noida DM Social Media Account : नोएडा के जिलाधिकारी के अकाउंट से राजनीतिक टिप्पणी हुई। इस पर कांग्रेस नेताओं ने DM को घेरना शुरू कर दिया। जिलाधिकारी के अकाउंट से कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की पोस्ट के नीचे राजनीतिक और आपत्तिजनक कमेंट किया गया था। इस कमेंट के जरिए राहुल गांधी पर तंज कसने की कोशिश की गई थी। वहीं जब इस कमेंट को लेकर बवाल खड़ा हुआ तो DM के इसी X अकाउंट से जानकारी दी गई कि अकाउंट हैक हो गया था, इस मामले में FIR दर्ज करवा दी गई है।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर नोएडा डीएम के अकाउंट से राजनीतिक कमेंट किया गया और इशारों-इशारों में राहुल गांधी पर तंज कसा गया। DM के अकाउंट से हुए इस कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने तीखा पलटवार किया।
कांग्रेस प्रवक्ता ने किया पलटवार
सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा, “यह DM Noida हैं, पूरे जिले की जिम्मेदारी है। देश के नेता विपक्ष राहुल गांधी के बारे में इनकी भाषा और विचार जरूर देखें। साफ है प्रशासनिक अमले में संघियों की भरमार है और अब वो संवैधानिक पद पर बैठ कर नफरत को हवा दे रहे हैं।” वहीं DM की तरफ से कहा गया है कि अकाउंट हैक हो गया था, इस मामले में FIR दर्ज करवा दी गई है।
Noida DM की तरफ से FIR की कॉपी भी शेयर की गई है, जिसमें कहा गया है कि अकाउंट किसी ने हैक कर लिया था और राजनीतिक कमेंट किया। साइबर सेल से इस मामले की जांच करने की बात कही गई है। हालांकि राजनीतिक कमेंट किए जाने की वजह से इस पर जमकर राजनीति हो रही है।
अक्सर विवादों में रहने वाले महंत राजूदास समेत कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। महंत राजूदास ने लिखा, “जिस प्रकार से कांग्रेस और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत जी बेहद ईमानदार और तेजतर्रार IAS अधिकारी, डीएम नोएडा मनीष वर्मा जी को ट्रोल कर रही हैं वो बेहद शर्मनाक है। ये PDA की बात करने वाली कांग्रेस PDA विरोधी है। हम सब DM साहब के साथ है।” एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सुप्रिया श्रीनेत का भी तो अकाउंट हैक हो गया था और कंगना के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। ऐसे ही डीएम साहब का भी अकाउंट हैक हो गया होगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines