Neeraj Chopra fitness: ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का नाम 26 अगस्त को होने वाली लुसाने डाइमंड लीग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों की सूची में शामिल है। इस लीग में वह खेलते नजर आएंगे या नहीं, ये उनके फिटनेस टेस्ट पास करने के ऊपर निर्भर रहेगा। लेकिन इससे पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वह ‘बाहुबली’ रूप में नजर आए।
वायरल हुए इस वीडियो में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर (भाला फेंक खिलाड़ी) नीरज चोपड़ा ने अपने फैन्स को अपना बाहुबली अवतार दिखाया है। नीरज ने अपना यह अवतार जिम के अंदर वर्कआउट करते हुए दिखाया है।
अभी पढ़ें – PAK के इस बॉलर ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, बोला- ‘विराट को हल्के में मत लेना, वो…’
15 सेकंड के वीडियो में नीरज ने किया बेहद मुश्किल वर्कआउट
वायरल हुए इस 15 सेकंड के वीडियो में नीरज बेहद मुश्किल वर्कआउट करते दिख रहे हैं। वीडियो में नीरज चोपड़ा एक लौहे के पाइप पर हाथों से लटककर चढ़ाई कर रहे हैं। आपको बता दें कि बिना कोई सपोर्ट के पाइप पर इस तरह से हाथों के बल चढ़ना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन ये नीरज ने बेहद आसान बना दिया।
फैंस ने किए ऐसे कमेंट
नीरच चोपड़ा का ये वर्कआउट देखकर कुछ फैंस की धड़कने बड़ गईं। एक यूजर ने तो हैरानी भरे शब्दों में लिखा- ‘यह क्या है? बहुत लचीलापन है। मेरी तो धड़कनें ही अटक गईं। यह धड़ धड़ से टिक टिक करने लगीं। नीरज चोपड़ा को देखकर खुशी हुई। यह रियल बाहुबली जैसी फीलिंग है।’
रिहैबिलिटेशन पर काम कर रहे नीरज चोपड़ा
दरअसल, पिछले महीने अमेरिका के यूजीन में विश्व चैंपियनशिप के दौरान उन्हें ग्रोइन में मामूली खिंचाव आ गया था, जिसकी वजह से वह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से भी हट गए थे। उस वक्त उन्हें एक महीने के आराम की सलाह दी गई थी। लेकिन अब नीरज चोपड़ा अपने रिहैबिलिटेशन पर काम कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
9 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
10 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
11 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines