Navi Mumbai News : नवी मुंबई में एक कुर्बानी के बकरे को लेकर बवाल हो गया है। तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ, साथ ही दुकान को सील कर दिया गया है। ईद-उल-अजहा में कुर्बानी के लिए बेचने के लिए इस बकरे को दुकान पर लाया गया था लेकिन धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश हुई और दुकानदार बुरी तरह मुसीबत में फंसता दिखाई दे रहा है।
नवी मुंबई का है मामला
मामला नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर इलाके की है। यहां पुलिस को एक शिकायत मिली कि एक दुकानदार कुर्बानी के लिए बकरा बेच रहा है लेकिन बकरे पर उसने राम लिखा हुआ है। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बकरे के शरीर पर पीले रंग से राम लिखा हुआ है।
गुडलक गोट मीट शॉप पर बेचने के लिए लाए गए इस बकरा की फोटो वायरल हुई तो इसका विरोध शुरू हुआ और पुलिस से इसकी शिकायत की है। कुछ लोग इस पर हंगामा करने की कोशिश करने लगे। इसके बाद नवी मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और मटन शॉप के मालिक को हिरासत में लिया। बताया गया कि पुलिस ने कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और दुकान को सील भी कर दिया है।
विवाद पर पुलिस का कहना है कि दुकान पर 22 बकरे बेचने के लिए लाए गए थे, एक बकरे के शरीर पर धार्मिक नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें मोहम्मद शफी शेख, साजिद शफी शेख और कुय्याम का नाम शामिल है। इतना ही नहीं, पुलिस ने नगर निगम वह अन्य अधिकारियों से दुकान का लाइसेंस रद्द करने के लिए पत्र लिखा है।
यह भी पढ़ें : पति-पत्नी को गिलास में थूक मिलाकर दिया गन्ने का जूस! उठा ले गई UP पुलिस
पहले भी हो चुका है बवाल
पिछले साल मुंबई के मीरारोड में सोसाइटी के अंदर फ्लैट में बकरे को रखने को लेकर खूब बवाल हुआ था। लोगों का कहना था कि सोसाइटी में बकरे की कुर्बानी नहीं दी जा सकती। उनका कहना था कि ऐसा नियम है कि सोसाइटी के अंदर कोई जानवर नहीं लाया जा सकता है, ऐसे में कुर्बानी के लिए लाए गए सभी बकरों को बाहर किया जाए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines