NASA की एक सैटेलाइट इमेज सामने आई है, जो पाकिस्तान के खराब AQI को दर्शाता है। नासा के वर्ल्डव्यू से मिली सैटेलाइट इमेज में पाकिस्तान के आसमान में घना, काला और जहरीला धुआं दिखाई दे रहा है। पता चला है कि अब यह धुआं अंतरिक्ष से भी दिखाई दे रहा है। ये पाकिस्तान में बढ़ते प्रदूषण के स्तर की जानकारी दे रहा है, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
NASA ने शेयर की सैटेलाइट इमेज
ये इमेज नासा ने तब शेयर की जब पाकिस्तान के कुछ शहरों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदूषण की जानकारी सामने आई है। बता दें कि पाकिस्तान के कुछ शहरों में एयर क्लालिटी इंडेक्स 2000 का आंकड़ा पार कर गया है।
इस हफ्ते पाकिस्तान के लाहौर और मुल्तान शहरों से मिलने वाली तस्वीर में सड़कों पर काली धुंध छाई रही और इमारतें भी नहीं दिखाई दे रही हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत ने आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है और कुछ क्षेत्रों में दुकानों, बाजारों और मॉल को जल्दी बंद करने का आदेश दिया है।
Lahore
स्कूल, कॉलेज किए गए बंद
AQI के खराब होने के कारण पाकिस्तानी सरकार ने 17 नवंबर तक कई प्रांतों में स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है। इसमें लाहौर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसे स्विस ग्रुप IQAir ने दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बताया है।
इसके साथ ही पार्क और चिड़ियाघर जैसे पब्लिक प्लेस के साथ-साथ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को भी बंद कर दिया गया है, क्योंकि सांस संबंधी बीमारियों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद और गुजरांवाला के निवासियों को सांस संबंधी बीमारियों और गले में जलन जैसी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को लाहौर की एयर क्वालिटी ‘खतरनाक’ कैटेगरी में थी, जिसमें AQI 600 से अधिक था। हालांकि महीने की शुरुआत में यह आंकड़ा 1,900 तक था। IQAir द्वारा बताया गया कि मुल्तान में शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच AQI 2,135 दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें – क्या बीयर की बोतल के कलर से बदल जाता है टेस्ट? सच जानकर हो जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
21 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines