Delhi Crime News : राजधानी दिल्ली में लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। छेड़खानी का विरोध करने पर शख्स के भतीजे की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन जिस तरह इस घटना को अंजाम दिया गया है, वो कई सवाल खड़े करती है।
चौंकाने वाला यह मामला दिल्ली के नंदनगरी का है। पुलिस को किशन कुमार नाम के शख्स ने बताया कि सलमान और अरबाज एक लड़की को परेशान कर रहे थे। इसको लेकर किशन ने दोनों भाइयों को डांट कर वहां से भगा दिया। उस वक्त तो सलमान और अरबाज वहां से चले गए लेकिन आधे घंटे बाद दोनों वापस आए और किशन के भतीजे पर हमला कर दिया।
किशन ने बताया कि आधे घंटे बाद उन्हें पता चला कि सलमान और अरबाज उनके भतीजे मनीष के साथ लड़ रहे थे। जब तक किशन कुमार दोनों के पास पहुंचते तब तक अरबाज ने मनीष को पकड़ लिया और सलमान ने उसकी गर्दन में तेज धार वाले हथियार (घुप्ती) से वार किया।
वहीं घायल अवस्था में मनीष को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां मनीष को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान, दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया और अपराध का हथियार बरामद कर लिया गया।
यह भी पढ़ें : जब नातिन के हॉस्टल में पहुंची नानी, कमरे का नजारा खिल उठा चेहरा; दिल को छू लेगा ये वीडियो
दिल्ली में एक से बढ़कर एक क्राइम की घटनाओं को सुनकर लोग दहशत में है। पुलिस घटनाओं और क्राइम पर नियंत्रण की तरह-तरह के दावे कर रही है लेकिन एक से बढ़कर एक क्राइम की घटनाओं ने झकझोर दिया है। अपराधी पुलिस और कानून को चुनौती दे रहे हैं और सरेआम हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
राहुल के परिवार वालों के मुताबिक राहुल के 2 छोटे छोटे बच्चे हैं और वो वाईफाई लगाने का काम करता था। शुक्रवार को ही राहुल की बहन का रोका हुआ था। परिवार में खुशियों का माहौल था लेकिन माहौल गम के माहौल में तब्दील हो जाएगा उन्हें इसका अंदाजा नहीं था।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
16 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines