Mumbai Airport Dosa price 640 Instagram Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने फूड ब्लॉगिंग से जुड़े कई वीडियो देखे होंगे, जिसमें ब्लॉगर देश-दुनिया के रेस्टोरेंट और फेमस फूड पैलेस के बारे में बताते हैं। हालांकि, कई बार कुछ रेस्टोरेंट के फूड प्राइस सुनकर कान खड़े हो जाते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर मुंबई एयरपोर्ट के एक रेस्टोरेंट का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जहां पर डोसा 600 से 640 रुपए में बेचा जा रहा है।
Benne Khali Dosa 640 रुपए में
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है। साथ ही कैप्शन दिया है कि मुंबई एयरपोर्ट के रेस्टोरेंट के डोसे से सस्ता तो गोल्ड है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेफ तवे पर डोसा बना रहा है, लेकिन उस डोसे में कुछ खास नजर नहीं आता है कि उसे इतने ज्यादा दामों पर क्यों बेचा रहा है। वीडियो में रेस्टोरेंट के मेन्यू को दिखाया जाता है, जिसमें मसाला डोसा बटरमिल्क के साथ 600 रुपए में दिया जा रहा है, जबकि घी रोस्टडेट और लस्सी के साथ इसकी कीमत 620 रुपए रखी गई है, जो काफी ज्यादा है। इसके अलावा बेन्ने खली डोसा (Benne Khali Dosa) लस्सी के साथ 640 रुपए में बेचा जा रहा है। डोसे की हद से ज्यादा प्राइस जानने के बाद नेटिंजस ने तरह-तरह कमेंट किए हैं।
दो घंटे तक भूखा रह लूंगा लेकिन यहां से डोसा नहीं खाऊंगा
एक शख्स ने कहा कि हमारे यहां पर डोसा 40 रुपए में मिलता है। मैं दो घंटे तक भूखा रह लूंगा, लेकिन यहां से डोसा नहीं खाऊंगा। वहीं, दूसरे ने कमेंट किया कि 600-700 रुपए में दो किलो दाल, पांच किलो चावल लाकर डोसा बनाकर 50 लोगों को खिलाया जा सकता है। तीसरे ने कहा कि यह लूट है, देश के ज्यादातर एयरपोर्ट का यही हाल है। मुझे याद है जब मैंने पटना एयरपोर्ट पर दो समोसे 275 रुपए में खरीदे थे। बता दें कि इस वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1.6 लाख यूजर्स ने इसे शेयर किया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines