Mukhtar Ansari Yogi Adityanath : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। बांदा की जेल में तबियत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है। वहीं मुख्तार की मौत के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर सीएम योगी का एक पुराना वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
माफियाओं पर क्या बोले थे सीएम योगी ?
सत्ता में आने के बाद से ही सीएम योगी के निशाने पर माफिया, डॉन और गैंगस्टर हैं। कई बार सीएम योगी अपराधियों को अपराध छोड़ने या प्रदेश छोड़ने की चेतावनी दे चुके हैं। विधान सभा में भी सीएम योगी माफियाओं को मिट्टी में मिला देने की बात कह चुके हैं। अब जब मुख्तार अंसारी की मौत हुई है तो सीएम का पुराना वीडियो वायरल है।
वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा में कह रहे हैं कि हाउस में कह रहा हूं। इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे… जितने माफिया हैं उनको मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे।” बता दें कि सीएम योगी ने यह बयान तब दिया था जब प्रयागराज में एक शूटआउट में एक वकील की हत्या की गई थी। दिन दहाड़े हुई हत्या से प्रदेश में सनसनी मच गई थी। इसको लेकर विपक्ष सदन में हंगामा कर रहा था, तभी सीएम योगी ने यह बयान दिया था।
हालांकि सीएम योगी का बयान सीधे अतीक अहमद की तरफ इशारा माना गया था, हालांकि माफिया और डॉन मुख्तार की मौत हुई है तो उनका यह बयान वायरल हो रहा है। वहीं मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जमकर राजनीति हो रही है। सवाल उठाया जा रहा है कि जब अंसारी ने दावा किया था कि उसके खाने में जहर मिलाया जा रहा है तो इसकी जांच क्यों नहीं हुई?
यह भी पढ़ें : Mukhtar Ansari के खिलाफ कब और क्यों दर्ज हुआ था पहला पुलिस केस? सिर्फ 15 साल थी डॉन की उम्र
मुख्तार की मौत के बाद एक तरफ कुछ लोग खुशी मना रहे हैं तो ऐसे लोग भी हैं जो कानून व्यवस्था और सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि हर हाल में और हर स्थान पर किसी के जीवन की रक्षा करना सरकार का सबसे पहला दायित्व और कर्तव्य होता है। जेल, थाने में बंद रहने के दौरान, कोर्ट या अस्पताल के जाते समय, झूठी मुठभेड़ और एक्सीडेंट दिखाकर कैदी की मौत सरकारों और न्यायिक प्रक्रिया से लोगों का विश्वास उठा देगा।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines