हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

खुद नहीं खाई लेकिन अनंत अंबानी ने न्यूज एंकर को खिलाई 'हाथी वाली खिचड़ी', वनतारा की दिलचस्प कहानी

Anant Ambani’s Vantara: अनंत अंबानी ने जामनगर में ‘वनतारा’ नाम का जानवरों का अस्पताल शुरू किया है, जिसमें घायल जानवरों का इलाज किया जाता है। इस अस्पताल में विश्व स्तरीय सुविधाएं हैं। एक इंटरव्यू में अनंत अंबानी ने कई दिलचस्प जानकारी दी है। पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने वंतारा को स्थापित किया है। फाइल फोटो
Anant Ambani’s Vantara: अनंत अंबानी अपने एक प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाओं में है। यह प्रोजेक्ट भी बेहद खास है। जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के ग्रीन ब्रेल्ट एरिया में एनिमल रेक्स्यू सेंटर संचालित हो रहा है। अनंत अंबानी ने बताया कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने बताया कि जानवरों के प्रति उनका खासा लगाव है। इस रेक्स्यू सेंटर की खासियत जानकर आपको हैरानी होगी।

क्या है वनतारा?

अनंत अंबानी द्वारा संचालित किए जा रहे इस रेस्क्यू सेंटर का नाम वनतारा है। देश या विदेश में घायल या सताए गए जानवरों को रेक्स्यू कर यहां लाया जाएगा, उनका उपचार होगा और उन्हें फिर से उनकी असली जिंदगी दी जाने की कोशिश की जाएगी।

एक इंटरव्यू के दौरान अनंत अंबानी ने कहा कि जानवरों को क्या खिलाना है, इसके लिए एक न्यूट्रीशियन है, जिनका नाम पेट्रा है। अनंत ने बताया कि हाथियों को खिलाने के लिए तरह तरह के लड्डू बनाये जाते हैं, जो हाथी बुजुर्ग हो गए हैं उनके लिए जूस की व्यवस्था है।

विज्ञापन


हाथियों के लिए लड्डू और जूस इतनी सफाई से बनाया जाता है कि इंसान भी इसे खा और पी सकते हैं। इंटरव्यू के दौरान, अनंत अंबानी ने एक निजी चैनल के पत्रकार को ना सिर्फ हाथियों के लिए बना लड्डू, खिचड़ी खिलाई बल्कि जूस भी पीने के लिए दिया। हालांकि खुद अनंत अंबानी ने इसे नहीं खाया, उन्होंने बताया कि वह इस वक्त डाइट पर हैं।

यह भी पढ़ें : ‘रोज पीता हूं, बच्चे देख रहे हैं तो देखने दो’, स्कूल में शराब और चखना लेकर पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल

विज्ञापन

इस रेस्क्यू सेंटर में हाथियों के लिए तरह तरह के लड्डू, पॉपकॉर्न, रोटी, सेब तक की व्यवस्था की गई है। अनंत अंबानी ने कहा कि वह धर्म में बहुत विश्वास रखते हैं। जब भी वह मुसीबत में फंसते हैं, भगवान उन्हें निकाल देते हैं। अनंत अंबानी ने बताया कि पिता ने सिर्फ एक सलाह दी कि अगर सेवा के मकसद से आप कुछ कर रहे हो तो उसे बिजनेस से मत जोड़ना।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola