MS Dhoni Production: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट में सफल पारी खेलने के बाद अब फिल्म प्रोडक्शन की ओर बढ़ रहे हैं। धोनी ने अपनी पहली तमिल फिल्म LGM- ‘लेट्स गेट मैरिड’ की घोषणा की है। इससे धोनी के फैंस में खुशी की लहर है। फेंस ने उनके नए तमिल वेंचर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। क्रिकेटर से प्रोड्यूसर बने धोनी ने शुक्रवार को मोशन पोस्टर जारी करते हुए फिल्म का नाम और कास्ट की घोषणा की।
धोनी एंटरटेनमेंट प्रा.लि. (Dhoni Entertainment Pvt Ltd) के तहत बनी उनकी पहली तमिल फिल्म का नाम ‘एलएसजी: लेट्स गेट मैरिड’ (LSG: Lets Get Married) रखा है। इस फिल्म में नादिया, हरिश कल्याण, इवाना और योगी बाबू खास भूमिका में नजर आएंगे।
धोनी की पहली तमिल फिल्म
इस फिल्म का मोशन पोस्टर एनीमेशन से बनाया गया है। धोनी इंटरटेनमेंट के तहत बनी इस फिल्म का डायरेक्शन रमेश थमिलमानी ने किया है। यह रमेश की भी पहली फिल्म है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी हैं। बताया गया है कि धोनी ने फिल्म मेकिंग की शुरुआत बेहद कम बजट से की है।
और पढ़िए –फिल्मों के बॉयकॉट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- ऐसा नहीं होना चाहिए
अपडेट शेयर करते हुए एमएस धोनी की टीम ने ‘लेट्स गेट मैरिड’ का एक एनिमेटेड मोशन पोस्टर भी जारी किया। पोस्टर एक जंगल की सड़क पर एक कारवां के साथ शुरू होता है, जिसमें फिल्म के कलाकारों की एक झलक भी देखने को मिलती है। इसी दौरान फिल्म की स्टार कास्ट की लिस्ट आती है, जिसमें हरीश कल्याण, इवाना, नादिया और योगी बाबू के बारे में जानकारी दी गई है। उम्मीद है कि योगी बाबू की मौजूदगी से MDS की पहली फिल्म भी मजेदार होगी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines