MP Politics: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरीफ करते हुए कमलनाथ पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि ‘आपकी बदौलत ही मैं ये सब कर पा रहा हूं, क्योंकि कांग्रेस ने इनको CM का चेहरा बता दिया, सूरत इनकी दिखाई और CM दादा को बना दिया, इसलिए सिंधिया जी ने कांग्रेस कमलनाथ को बाय बाय कर दिया’ सीएम शिवराज का यह बयान चर्चा में बना हुआ है।
ग्वालियर-चंबल में घाटा हुआ
मुख्यमंत्री ने एमपी के रीवा में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर मौजूद ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताते हुए कहा कि ‘मैं आज आप बदौलत ही ये सब कर पा रहा हूं, क्योंकि विंध्य ने तो मुझे खूब दिया था, रीवा ने 8 की 8 सीटें जिता दीं थीं। लेकिन कांग्रेस ने सिंधिया का चेहरा दिखा दिया कि इनको मुख्यमंत्री बनाएंगे जिससे ग्वालियर चंबल में घाटा हो गया, लेकिन कांग्रेस ने सूरत इनकी दिखाई और मुख्यमंत्री दादा को बना दिया। जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ।’
और पढ़िए –MP में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज OBC नेता का इस्तीफा, शिवराज-सिंधिया BJP में करा सकते हैं शामिल
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘ उन्होंने सीएम बनते ही ऐसे कुकर्म किए कि पूरा प्रदेश तबाही की तरफ चला गया। तब सिंधिया जी ने फैसला किया कि कांग्रेस और कमलनाथ को बाय-बाय हम तो मोदी जी की तरफ जाएंगे मामा के साथ जाएंगे। भाजपा की सरकार बनाएंगे। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा एयरपोर्ट निर्माण का भूमिपूजन करने आये थे। एयरपोर्ट निर्माण की कुल लागत 239 करोड़ 95 लाख रूपये है। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह बयान चर्चा में बना हुआ है।
सिंधिया के बहाने कमलनाथ पर निशाना
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सीएम शिवराज पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बार उन्होंने सिंधिया के बहाने एक बार फिर कमनलाथ पर निशाना साधा है। क्योंकि कमलनाथ जहां लगातार सीएम शिवराज से उनके वादों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं तो वहीं सीएम शिवराज कांग्रेस सरकार के 15 महीनों के कामों के लेकर कमलनाथ पर हमलावर है।
और पढ़िए –MP में मंत्रिमंडल विस्तार के कयास, CM शिवराज ने इस दिन सभी मंत्रियों को भोपाल बुलाया
2023 में तीनों नेता सबसे अहम
दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम शिवराज, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ही सबसे अहम नेता माने जा रहे हैं। क्योंकि बीजेपी की तरफ से जहां इस चुनाव की कमान सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया संभालेंगे, जबकि कांग्रेस के सभी फैसले कमलनाथ को लेने हैं। ऐसे में इस बार विधानसभा चुनाव सबसे अहम माना जा रहा है। यही वजह है कि नेता एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines