Motivational Speaker Vivek Bindra Ex Wife: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा (Motivational Speaker Vivek Bindra) पर पत्नी से मारपीट का केस दर्ज हुआ है। पुलिस कभी भी विवेक बिंद्रा से पूछताछ कर सकती है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले की खूब चर्चा हो रही है। बिंद्रा पर पत्नी यानिका के साथ मारपीट का आरोप लगा है। पत्नी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्नी के साथ विवेक बिंद्रा का विवाद सामने आने के बाद अब उनकी पहली पत्नी की भी चर्चा होने लगी है।
पहली पत्नी से हो गया तलाक, कोर्ट में चल रहा है केस
विवेक बिंद्रा की पहली पत्नी का नाम गीतिका सबरवाल है, दोनों का तलाक हो चुका है। हालांकि गुजारा भत्ते को लेकर दोनों का कोर्ट में केस चल रहा है। दोनों का एक बेटा भी है। गीतिका ने फरीदाबाद के सेंट्रल थाने में एक केस दर्ज करवाया था जिसमें उन्होंने बिंद्रा से अपनी जान को खतरा बताया था। गुजारा भत्ता की मांग को लेकर दोनों का मामला कोर्ट में है।
जब कोर्ट में जज ने सुनाई थी ‘सजा’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक बिंद्रा और उनकी पूर्व पत्नी का मामला जब कोर्ट में चल रहा था तो एक दिन सुनवाई के दौरान विवेक बिंद्रा पर वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि गीतिका की वकील ने बिंद्रा को वीडियो रिकॉर्ड करते हुए देख लिया था, इसकी जानकारी उन्होंने जज को दे दी। इस पर जज ने उन्हें ‘सजा’ सुनाई थी।
कोर्ट में वीडियो रिकॉर्ड करने की बात सुनने के बाद जज ने विवेक बिंद्रा का फोन जब्त करने का आदेश दिया था। पुलिस फोन अपने साथ लेकर गई और थाने बुलाकर उनसे पूछताछ की। पूछताछ के बाद विवेक बिंद्रा को फोन वापस कर दिया गया था। अब एक बार फिर विवेक बिंद्रा को पुलिस की पूछताछ का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें :Vivek Bindra और Sandeep Maheshwari के बीच क्या था विवाद, जिसने सोशल मीडिया पर जमकर बटोरी सुर्खियां
खबर है कि विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका और उनके परिजन जल्द ही नोएडा पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर मामले पर जल्द कार्रवाई करने की मांग कर सकते हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines