Henley Passport Index : दुनिया में सबसे अधिक प्रभावशाली पासपोर्ट जर्मनी, फ्रांस, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन के पास है। ये छह देश सबसे अधिक प्रभावशाली पासपोर्ट के मामले में पहले स्थान पर हैं, वहीं पाकिस्तान की स्थिति बेहद खराब है। पाकिस्तान को इस लिस्ट में नीचे से चौथा स्थान मिला है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार जानिए प्रभावशाली पासपोर्ट के मामले में भारत कौन से नंबर पर है।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, जर्मनी, फ्रांस, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन पहले नंबर हैं, इन देशों को 194 देशों लिए वीजा-मुक्त या वीजा-ऑन-अराइवल उपलब्ध है। दूसरे नंबर फिनलैंड, साऊथ कोरिया और स्वीडन हैं, जो 193 देशों को वीजा-मुक्त या वीजा-ऑन-अराइवल प्राप्त करते हैं। अमेरिका 7 वें नंबर है जिसका पासपोर्ट 188 देशों में वीजा-मुक्त या वीजा-ऑन-अराइवल है।
पाकिस्तान की बात करें तो वह नीचे से चौथे स्थान पर है, 101 नंबर पर पहुंचे पाकिस्तान के पासपोर्ट पर 34 देशों में वीजा मुक्त का विकल्प मिल पाया है। पाकिस्तान के अलावा इराक, सीरिया और अफगानिस्तान का नंबर है, जिनका पासपोर्ट सबसे खराब है। सबसे खराब पासपोर्ट मामले में अफगानिस्तान सबसे निचले पायदान पर है।
कौन से नंबर पर है भारत?
दुनिया के सबसे प्रभावशाली पासपोर्ट की लिस्ट में भारत को 80 वां स्थान मिला है। भारत के साथ ही उज्बेकिस्तान भी 80 नंबर पर है, जिसके लिए 62 देशों में वीजा फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल मौजूद है। मलेशिया, मेडागास्कर, मालदीव समेत 61 ऐसे देश हैं जो भारतीय पासपोर्ट पर वीजा फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा देते हैं। वहीं मालदीव की बात करें तो इस लिस्ट में मालदीव के पासपोर्ट को 58 वां रैंक मिला है, यहां के पासपोर्ट को 93 जगहों पर बिना वीजा या वीजा-ऑन-अराइवल जाने की सुविधा मिल रही है।
यह भी पढ़ें : यूएई, जर्मनी,स्पेन…के पासपोर्ट दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली, जानें भारत और उसके पड़ोसियों का हाल
साल 2023 में भारत को इस लिस्ट में 83 वां स्थान मिला था, तब भारत को पासपोर्ट पर 58 देशों में ही वीजा फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा मिलती थी। भारत ने इस रैंकिंग में सुधार किया है जबकि पाकिस्तान पिछले साल 102 वें नंबर था, जो एक पायदान ऊपर आकर 101 वें स्थान पर पहुंच गया है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
16 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
18 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
19 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
20 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines