हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अरुण गोविल के रोड शो में शख्स ने लगाया 'जय श्री राम' का नारा, जेब से गायब हो गए हजारों रुपये

Meerut Arun Govil Road Show : 22 अप्रैल को मेरठ में बीजेपी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी अरुण गोविल के समर्थन में एक रोड शो का आयोजन किया गया था। इसमें सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन

Meerut Arun Govil Road Show :  रामायण सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को मेरठ से चुनावी मैदान में उतारा गया है। अरुण गोविल के उम्मीदवार बनाए जाने से यह सीट चर्चाओं में हैं। हालांकि 22 तारीख को मेरठ में बीजेपी के रोड शो के बाद कई लोगों के फोन चोरी हो गए, कइयों के पैसे उड़ गए। एक शख्स ने दावा किया है कि उसने जय श्री राम कहने के लिए अपने दोनों हाथ उठाये और जेब में रखे पैसे चोरी हो गए।

रोड में शामिल हुए ‘राम लक्ष्मण और सीता’

22 अप्रैल को मेरठ से अरुण गोविल का रोड शो आयोजित किया गया था, जिसमें ‘राम लक्ष्मण और सीता’ (अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया) शामिल हुए। हालांकि ये रोड शो चोरों की वजह से चर्चाओं में आ गया है। दावा है कि एक दर्जन से अधिक लोगों के फोन चोरी हो गए और एक कारोबारी के हजारों रुपये जेब में से निकाल लिए गए।

क्या बोला पीड़ित व्यापारी?

बताया गया कि जिन लोगों के फोन चोरी हुए, उसमें मीडियाकर्मियों के साथ ही साथ बीजेपी के कार्यकर्ता भी शामिल थे। वहीं एक व्यापारी कुलभूषण का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका कहना है कि भीड़ में जब उसने ‘जय श्री राम’ कहने के लिए दोनों हाथ हवा में उठाए तो किसी ने उसकी जेब में रखे 36 हजार रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन

रोड शो के दौरान हुई चोरी की शिकायत को लेकर कई लोग नौचंदी थाना पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है और उनके पास से चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि चोर दिल्ली से मेरठ पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : 34 हजार के बिल ने फेसबुक पर करवाई फजीहत, नए रेस्टोरेंट ने ऐसे लिया महिला से बदला

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को पकड़ा गया है, उनके पास से सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। तीनों एक गाड़ी से मेरठ पहुंचे थे। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola