Viral News : पूरी दुनिया में इस बात का इंतजार चल रहा है कि आखिर अमेरिका का राष्ट्रपति कौन बनने वाला है। डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस हैं जबकि रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप हैं। 47वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 5 नवंबर को खत्म हुआ अब नतीजों की बारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक महिला का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रेडिट पोस्ट में, एक 26 वर्षीय महिला ने दावा किया कि वह अपने मंगेतर के मतदान में शामिल न होने के कारण उससे सगाई तोड़ना चाहती थी। महिला ने लिखा कि मेरे 26 साल के मंगेतर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने की योजना नहीं बना रहे। मैं नैतिक संकट से गुजर रही हूं।
‘मैं ऐसे भविष्य से डरती हूं’
महिला ने लिखा कि उसने सिर्फ इसलिए वोट डालने से इनकार कर दिया है क्योंकि उन्हें कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं था। हमारे राजनीतिक विचार काफी हद तक एक जैसे हैं इसलिए मुझे समझ में नहीं आता कि वह इस वोट को छोड़ने के बारे में इतना उदासीन क्यों है? उसने आगे लिखा कि मैं एक महिला हूं और फ्लोरिडा में रहती हूं और मैं एक ऐसे भविष्य से डरती हूं जो हमारे अधिकारों को और भी अधिक प्रतिबंधित करता है।
My (26f) fiance (26m) isn’t planning on voting for the US Presidential elections. I am having a moral crisis. Is ending our engagement over this dramatic?
byu/throwawaysadfaceidk inrelationship_advice
सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला का यह पोस्ट वायरल हो गया है, जिस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आप उसके कार्यों, व्यवहारों या विकल्पों को नियंत्रित नहीं करते, केवल अपने ही को नियंत्रित करते हैं। अगर आपके लिए किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहना इतना महत्वपूर्ण है जो वोट देता है तो आपको उससे नाता तोड़ लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी चाचा की ब्रिटिश दुल्हन को मौत का डर क्यों? पत्थरों की मार! क्या है पूरा मामला
एक अन्य ने लिखा कि उसको अल्टीमेटम ना दें, क्योंकि अल्टीमेटम से नाराजगी पैदा होती है। उसे साफ-साफ बता दें, “मैं खुद को लंबे समय तक ऐसे किसी व्यक्ति के साथ नहीं देख सकती जो वोट नहीं देगा, खासकर ऐसे महत्वपूर्ण चुनाव में।” एक अन्य ने लिखा कि राजनीति को कम से कम अपनी व्यक्तिगत जिंदगी से दूर रखना चाहिए।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
3 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
5 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
9 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines