हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ये था दुनिया का सबसे अमीर आदमी! अंबानी और एलन मस्क से कहीं ज्यादा दौलत का मालिक, सेवा में तैनात रहते थे 1200 नौकर

मानसा मूसा की सबसे चर्चित कहानियों में उसकी हज यात्रा का जिक्र जरूर आता है. 1324 में मूसा ने मक्का की यात्रा की थी. कहा जाता है कि मूसा अपनी यात्रा के दौरान जिन रास्तों से गुजरा वहां महंगाई बढ़ गई.

विज्ञापन

Richest Man In History: दुनिया में आज जब सबसे बड़े रईसों में शामिल एलन मस्क और मुकेश अंबानी जैसे अरबपतियों की दौलत की चर्चा होती है. तो लोगों को लगता है कि यही इंसान अब तक के सबसे अमीर हैं. लेकिन इतिहास गवाही देता है कि एक समय ऐसा भी था जब एक राजा की संपत्ति इतनी अधिक थी कि आज के किसी अरबपति के मुकाबले उसे नापना भी मुश्किल पड़ जाए. इस राजा का नाम था मानसा मूसा, जो माली साम्राज्य का सम्राट था. मूसा को इतिहास का सबसे अमीर इंसान कहा जाता है, जिसकी दौलत के आगे आज के अमीरों की दौड़त तिनका भर भी नहीं है.

सोने की खदानों पर बसा साम्राज्य


मानसा मूसा का जन्म 1280 ईस्वी में हुआ था और 1312 में वो माली साम्राज्य के सिंहासन पर बैठा. मूसा के शासन के दौरान माली पश्चिम अफ्रीका का सबसे समृद्ध और शक्तिशाली साम्राज्य बन गया था. यह क्षेत्र आज के माली, सेनेगल, आइवरी कोस्ट और बुर्किना फासो तक फैला हुआ था. मानसा मूसा की दौलत का मुख्य कारण सोना और नमक की खदानें थी, इन्हीं की वजह से इतिहास में माली दुनियाभर में व्यापार के एक प्रमुख केंद्र बन गया था.

आज के अरबपतियों से करोड़ गुना अधिक दौलत


इतिहासकारों के अनुसार अगर मानसा मूसा की दौलत को आज गिना जाए तो उसकी कुल संपत्ति करीब 400 अरब डॉलर के बराबर होगी है. ये इतना बड़ा नंबर है जो दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कुल संपत्ति से भी कहीं ज्यादा है. सम्राट मूसा के पास सोने के भंडार इतने विशाल थे कि उसके व्यापार से पूरे अफ्रीका और अरब देशों की अर्थव्यवस्था तक प्रभावित हो जाती थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: न सब्जी में और न ही थाली में… देश का एक मात्र शहर जहां प्याज है बैन, वजह जानकर हो जाएंगे दंग

हज यात्रा में साथ लेकर गया 18 टन सोना


मानसा मूसा की सबसे चर्चित कहानियों में उसकी हज यात्रा का जिक्र जरूर आता है. 1324 में मूसा ने मक्का की यात्रा की थी. कहा जाता है कि मूसा अपनी यात्रा के दौरान जिन रास्तों से गुजरा वहां महंगाई बढ़ गई. बताया जाता है कि उसके काफिले में 100 ऊंट थे. जिन पर लगभग 18 टन सोना लदा हुआ था. साथ में 12000 नौकर और काफिले में करीब 60000 लोग शामिल थे. इतिहासकार लूसी दुरान के अनुसार, मानसा मूसा सिर्फ अमीर ही नहीं था. बल्कि बेहद दयालु सम्राट भी था. उसके शासनकाल में टिंबकटू जैसी नगरी ज्ञान और इस्लामी शिक्षा का केंद्र बन गई थी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola