Man ordered Sony TV 1 lakh for watching World Cup: ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदने की बात आती है तो गड़बड़ी और गलत प्लेसमेंट होना आम बात है। अक्सर, लोग जिन चीजों का ऑर्डर करते हैं, उसके बदले अलग-अलग चीजें भेज दी जाती है। इसी तरह के एक मामला सामने आया है। एक शख्स ने दावा किया कि उसने वर्ल्ड कप मैच देखने के लिए एक लाख रुपये का सोनी टीवी ऑर्डर किया मगर उसके बदले थॉमसन टीवी भेज दिया गया। आर्यन नाम के शख्स ने अपनी आपबीती एक्स पर साझा की, जहां इसने विस्तार से इस घटना के बारे में बताया।
आर्यन ने बताया कि वह सोनी टीवी खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ताकि वह बड़ी स्क्रीन पर आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप का आनंद ले सकें। हालांकि, वह तब हैरान रह गए जब दूसरी कंपनी का टीवी निकला।
अंदर एक थॉमसन टीवी देखकर चौंक गए
उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि मैंने 7 अक्टूबर को @Flipkart से एक सोनी टीवी खरीदा था, 10 अक्टूबर को डिलीवरी हुई और 11 अक्टूबर को सोनी इंस्टॉलेशन वाला आया, उसने खुद ही टीवी को अनबॉक्स किया और हम अंदर एक थॉमसन टीवी देखकर चौंक गए। सोनी बॉक्स में स्टैंड, रिमोट आदि जैसा कोई सामान नहीं निकला है। उन्होंने अनबॉक्सिंग की तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें बताया गया कि उन्होंने तुरंत फ्लिपकार्ट के ग्राहक सेवा से संपर्क किया और समस्या उठाई, लेकिन दो सप्ताह के बाद भी इसका समाधान नहीं हुआ।
रिटर्न अनुरोध पर कार्रवाई नहीं की
इसके आगे उन्होंने बताया कि मैंने इस मुद्दे को तुरंत फ्लिपकार्ट ग्राहक सेवा के साथ उठाया और उन्होंने मुझसे कई बार टीवी की तस्वीरें अपलोड करने के लिए कहा, जिसे मैंने अपलोड कर दिया था। हालांकि, अनुरोध के अनुसार कई बार फोटो अपलोड करने के बाद भी कंपनी ने उनके रिटर्न अनुरोध पर कार्रवाई नहीं की है। वहीं, फ्लिपकार्ट ने उस व्यक्ति के वायरल पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपके अनुभव के लिए हमें गहरा खेद है। हम आपके लिए इसे सुलझाना चाहते हैं, कृपया हमें अपने ऑर्डर विवरण के साथ डीएम कीजिए।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
21 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines