Food Delivery Company Swiggy: ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के बाद कई बड़ी गड़बड़ियों के मामले सामने आ रहे हैं। कभी खाने में जिंदा कीड़ा मिल रहा है तो कभी ऑर्डर किए गए खाने की जगह कुछ और ही भेज दिया जा रहा है। अब एक शख्स को खाने में दवाई मिली है। शख्स ने सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर यह जानकारी दी और तस्वीरें शेयर की हैं। शख्स के पोस्ट पर लोग चिंता जता रहे हैं कि आखिर इस तरह की लापरवाही क्यों बरती जा रही है?
पेशे से फोटोग्राफर उज्जवल पूरी ने X पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी से उन्होंने लियोपोल्ड कैफे से खाना ऑर्डर किया था लेकिन खाने में उन्हें आधी खाई हुई दवाई मिली है। पत्ते में एक टैबलेट दवाई है जबकि दूसरी दवाई निकल गई है।
उज्जवल ने बताया कि मुंबई क्रिसमस सरप्राइज ने लियोपोल्ड कोलाबा से स्विगी से खाना ऑर्डर किया, मेरे खाने में यह दवा मिली। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने ऑर्डर ऑयस्टर सॉस चिकन में से दवाई का पत्ता निकालकर दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर स्विगी से शिकायत किए जाने के बाद स्विगी ने जांच की बात कही। हालांकि अधिकतर लोग इस तरह की लापरवाही से बेहद नाराज दिखाई दिए।
https://twitter.com/ompsyram/status/1738964817061523969
एक ने लिखा कि स्विगी, ये कैसा व्यवहार है, तुमने आधी पकी, पक्की दवा भेज दी। कम से कम रेस्टोरेंट को ठीक से खाना बनाने के लिए तो कहो. एक ने लिखा कि लियोपोल्ड के खाने की क़्वालिटी लगातार गिरती जा रही है लेकिन अब तो ये कीर्तिमान हासिल कर रहे हैं, क्रिसमस के वक्त ये कौन सा तरीका है खाना खिलाने का? एक ने लिखा कि इस मामले में स्विगी को रिफंड देना चाहिए, ऐसे मामले में रेस्तरां के खिलाफ मुकदमा दायर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘ मेरा नाम शबनम शेख और मैं भारतीय सनातनी मुसलमान हूं’, मुंबई से अयोध्या पैदल जा रही लड़की का वीडियो वायरल
बता दें कि @ompsyram ने 24 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह पोस्ट साझा किया था, जिसे खबर लिखे जाने के तक ढाई लाख से अधिक लोगों ने देखा है। स्विगी की तरफ से दिए गए जवाब में कहा गया है कि कस्टमर से हमारी बात चल रही है। हम अपने रेस्तरां पार्टनर से अच्छी सर्विस की उम्मीद करते हैं। हालांकि कुछ स्विगी के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग रेस्तरां की गलती बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines