Man entered burning house video: इंसानों और कुत्तों के बीच किस कदर प्यार रहता है, यह किसी से छिपा नहीं है। कई कहानियां हमारे सामने हैं, जब कोई पालतू व सड़क के ही जानवर के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है। अब ऐसा ही वीडियो बहुत देखा जा रहा है, जिसमें फायरफाइटर्स एक घर में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। अचानक, एक आदमी आता है और आग लगे घर के अंदर भागने की कोशिश करता है, जबकि अग्निशामक उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं मानता।
आग की विशाल लपटों और जान के खतरे को नजरअंदाज करते हुए शख्स घर के अंदर चला जाता है और देखते ही देखते कुछ देर में वह आखिरकार अपने कुत्ता के साथ बाहर आता दिखाई देता है। वहीं, पीछे लोग आदमी को पागल करार देते हुए अंदर जाने के लिए भड़क रहे थे, लेकिन जब कुत्ते को वह बाहर ले आया तो सबको कुछ आराम मिला।
इंसान और कुत्तों की दोस्ती
जैसा कि हमने देखा उस आदमी ने एक पल भी नहीं सोचा और अपने कुत्ते को बचाने के लिए जलते हुए घर के अंदर चला गया और जब वे एक साथ बाहर आए तो शख्स ने पहले कुत्ते को प्यार से सहलाया। इससे पता चलता है कि शख्स को अपने कुत्ते के प्रति कितना प्यार है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
11 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
15 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines